Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Disadvantages of Intermittent Fasting: इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान सुन खड़े हो जाएंगे आपके कान, ये लोग रहें कोसों दूर

Disadvantages of Intermittent Fasting: बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जिसके चलते कई प्रकार की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग तो अपने वजन को कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्ट‍िंग करते हैं। […]

Disadvantages of Intermittent Fasting: इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान सुन खड़े हो जाएंगे आपके कान, ये लोग रहें कोसों दूर

Disadvantages of Intermittent Fasting: बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जिसके चलते कई प्रकार की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग तो अपने वजन को कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्ट‍िंग करते हैं। हालांकि ये एक अच्छा तरीका है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इससे परहेज रखना चाहिए।

इंटरमिटेंड फास्टिंग में करीब 10 से 12 घंटे भूखा रहना होता है।जो कुछ लोगों के लिए हानिकारक साबित होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है ऐसे में तबियत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

इम्युनिटी वीक है तो न करें इंटरमिटेंड फास्टिंग Disadvantages of Intermittent Fasting

जिन लोगों की इम्युनिटी वीक होती है उन्हें इंटरमिटेड फास्टिंग से परहेज करना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। हालांकि इंटरमिटेड फास्टिंग करने से वजन तेजी सी कम जरूर होता है और आप एकदम फिट हो जाते हैं। परन्तु कई अन्य बीमारियां आपको घेर सकती हैं । ऐसे में अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

डायबिटीज है तो न करें इंटरमिटेंट फास्टिंग

डायबिटीज होने पर कई प्रकार के परहेज करने पड़ते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज हो उन्हें बहुत देर तक भूखे नहीं रहा चाहिए। दरअसल इंटरमिटेड फास्टिंग से ब्लड शुगर लेवल डाउन हो जाता है। ऐसे में उन लोगों को जिन्हें डायबिटीज है भूलकर भी इंटरमिटेड फास्टिंग नहीं करनी चाहिए। वरना परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

प्रेगनेंसी व ब्रेस्‍टफीडिंग वाली महिलाएं न करें इंटरमिटेंट फास्टिंग

प्रेगनेंसी टाइम वो टाइम होता है, जिसमें कई प्रकार कि समस्यांए होती हैं। ऐसे में अगर वो लोग इंटरमिटेड फास्टिंग करते हैं तो मां और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं। साथ ही वो महिलाएं जो ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं उन्हें भी इंटरमिटेड फास्टिंग से परहेज करना चाहिए।

जिन्हें नहीं आती नींद वो न करें इंटरमिटेंट फास्टिंग

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अनिद्रा के शिकार हैं। लाख कोशिश के बाद भी उन्हें अच्छे से नींद नहीं आती। ऐसे में वजन बढ़ाना एक आम बात हैं। लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए इंटरमिटेड फास्टिंग करते हैं लेकिन आपको बता दें कि इससे आपकी ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि जब भूखे सोते है तो इससे ब्लड शुगर लेवल डाउन हो जाता है। और आपको ठीक से नींद नहीं आती।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 27, 2023 12:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.