Health Tips: रसोई में रखा ये मसाला मिनटों में छूमंतर करेगा पेट की जलन
Health Tips: गर्मी के मौसम में कई प्रकार की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में गर्मी से निपटने के लिए कई सारे ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं धनिया की। ये एक प्रकार का मसाला होता है जो हर घर की रसोई में पाया जाता है। धनिया में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको गर्मी में की सारी परेशानियों से राहत दे सकते हैं।
धनिया के तड़के से खाने का टेस्ट तो बढ़ता ही है साथ मेंल सेहत भी ठीक रहती है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के जैसे गुण पाए जाते हैं। साथ ही धनिया आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होता है। आपको बता दें कि धनिया की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप गर्मियों में भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।
धनिया को आप पाउडर के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा, धनिया का पानी पीना भी गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको धनिया के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
फोड़े-फुंसियां करें छु मंतर Health Tips
गर्मी अपने साथ कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम लेकर आती है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। कई लोगों को गर्मी की वजह से फोड़े-फुंसियां, लाल चकत्ते और खुजली जैसी समस्या हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा हो तो आज से ही धनिया पानी का सेवन करें। इससे काफी राहत मिलती है और फोड़े-फुंसियां भी गायब होती है।
पेट की जलन से दे राहत
गर्मी के मौसम में पेट की जलन की समस्या आम बात है। कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी ये समस्या है तो रोजाना धनिया का पानी का सेवन करें, इससे आपको तुरंत ही पेट की जलन में आराम मिल जाता है। दरअसल जब हम गर्मी में मसालेदार खाना खा लेते हैं तो जलन की समस्या होने लगती है। ऐसे में धनिया का पानी पीने से पेट को ठंडक मिलती है।
मुंह के छालों को करे दूर Health Tips
मुंह में छाले की समस्या आम बात है लेकिन गर्मी के मौसम में छाले कुछ ज्यादा ही होने लगते हैं। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं, तो धनिया के पानी का सेवन नियमित रूप से करें। धनिया के पानी से मुंह को ठंडक मिलेगी। साथ ही, बैक्टीरियल इंफेक्शन भी दूर होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.