Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bone Fracture: फ्रैक्चर हो गया है तो जल्द रिकवर होने के लिए खाएं ये चीजें

Bone Fracture:  हड्डी टूटने (Bone Fracture) पर बहुत दर्द होता है। कई बार चोट लगने की वजह से हड्डी टूट जाती है लेकिन मकई बाद शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से भी हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। टूटी हड्डियों को जल्दी से रिकवर करने के लिए विटामिन डी, कैल्शियम, कॉलेजन जैसे […]

Bone Fracture
Bone Fracture

Bone Fracture:  हड्डी टूटने (Bone Fracture) पर बहुत दर्द होता है। कई बार चोट लगने की वजह से हड्डी टूट जाती है लेकिन मकई बाद शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से भी हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। टूटी हड्डियों को जल्दी से रिकवर करने के लिए विटामिन डी, कैल्शियम, कॉलेजन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन कई बार शरीर में इन चीजों की कमी होने पर टूटी हड्डी को जुड़ने में समय लग जाता हैं। लेकिन डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने पर टूटी हड्डी को आसानी से रिकवर किया जा सकता है। आइये जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिसमें यह पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Healthy Diet For Eyes: आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें

केले

केले एक ऐसा फल है जो सेहत को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता हैं। दरअसल केले में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है। आप भी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और फ्रैक्चर से जल्दी रिकवर होना चाहते हैं, तो केले को नियमित रूप से आहार में शामिल करें।

Healthy Diet Tips: ज्यादा फाइबर खाने से हो सकती है शरीर में परेशानियां, जानें कैसे पाएं छूटकारा

अंडे

अंडे खाने में अच्छे लगते हैं और ये सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। आप अण्डों को कई प्रकार से खा सकते हैं। बता दें कि अंडे में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये तो सभी को पता है की कैल्श्यिम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर किसी की हड्डी टूट गई हो तो उसे जल्दी रिकवरी के लिए अपनी डाइट में अंडे को शामिल करना चाहिए। साथ ही उन लोगों की भी अंडे का नियमित सेवन करना चाहिए जो अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं।

Winter Diet: सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें, छू भी नहीं पाएगी ठंड

सेब

सेब में कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत करने के में अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन सी और कैल्शियम शरीर में कोलेजन का निर्माण करते हैं जो फ्रैक्चर हड्डियों को रिकवर करने में सहायक होता है।

Healthy Diet: सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों से करें सुबह की शुरुआत

सोयाबीन

सोयाबीन में कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में इन दोनों तत्वों का महत्वपूर्ण रोल होता है। बता दें कि ये दोनों पोषक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। हड्डी टूटने पर सोयाबीन खाने से उसे रिकवरी होती है। अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सोयाबीन को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

यहाँ पढ़िए हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

 

First published on: Jan 16, 2023 03:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.