TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Benefits of cumin water: कच्चा जीरा होता है सेहत के लिए लाभदायक, हेल्दी ड्रिंक बनाकर करें इसका सेवन

Benefits of cumin water: जीरा हर किसी के घर में पाया जाता है। ये एक प्रकार का मसाला होता है,जो खाने में तड़का लगाने के काम आता है। घर में दाल बन रही हो या सब्जी सभी का स्वाद जीरे के तड़के से चार गुना बढ़ जाता है। कई लोग जीरे का पाउडर भी पीस […]

Benefits of cumin water
Benefits of cumin water: जीरा हर किसी के घर में पाया जाता है। ये एक प्रकार का मसाला होता है,जो खाने में तड़का लगाने के काम आता है। घर में दाल बन रही हो या सब्जी सभी का स्वाद जीरे के तड़के से चार गुना बढ़ जाता है। कई लोग जीरे का पाउडर भी पीस लेते हैं और उसे रायता, सब्जी में ऊपर से डालकर खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा जीरा भी खाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा जीरा खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं क्योंकि ये आयरन व कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है। इसलिए आयुर्वेद में जीरे को इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। आइए आज हम जानते हैं कि कच्चे जीरे के सेवन से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं और इसका सेवन कैसे किया जाता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

कच्चे जीरे में कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में होता है। इसलिए ये शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करता है। बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ कई प्रकार की दिक्कतें होने लगती हैं। उम्र बढ़ने पर लोगों को हड्डियों में कमजोरी की समस्या सताने लगती है। इस कारण लोगों को हड्डियों,जोड़ों में दर्द से जूझना पड़ता है। दरअसल हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में कैल्शियम का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं वो लोग आज से ही खाली पेट कच्चे जीरे का सेवन शुरू कर दें। अभी पढ़ें -Morning Sickness: सुबह उठने पर उल्टी आने जैसा होता है मन, तो हो सकते हैं ये कारण

पाचन तंत्र होता है मजबूत

कच्चे जीरे से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। दरअसल जो लोग गलत खानपान करते हैं और जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं उन लोगों को अपच की दिक्कत रहती है। अगर आप भी अपच से परेशान है तो कच्चे जीरे का सेवन कर सकते हैं। कच्चा जीरा खाने से पाचन संबंधी विकार, अपच, गैस व पेट फूलने जैसी समस्या दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

कच्चा जीरा आयरन का एक अच्छा सोर्स होता है। दरअसल कई महिलाओं को एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो एनीमिया की समस्या होती है। ऐसे में कच्चे जीरे का सेवन करना फायदेमंद होता है।

इम्युनिटी होती है मजबूत

कच्चे जीरे के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसलिए जो लोग अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं वो लोग कच्चे जीरे का सीन कर सकते हैं। बता दें कि सुबह कच्चे जीरे का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जीरे में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। सर्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्चे जीरा का सेवन बहुत अच्छा होता है। अभी पढ़ें -Benefits of cloves: छोटी सी लौंग के बड़े हैं कमाल, जानें खाली पेट खाने के लाभ

कैसे करें कच्चे जीरे का सेवन

- 2 चम्मच जीरा लेकर उसे रातभर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। - सुबह उस पानी को जीरे समेत एक पैन में डालें और अच्छे से उबाल लें। - जब ये मात्रा में थोडा कम रह जाए तो गैस बंद कर दें। - आपका जीरा पानी तैयार है। अब आप इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए शहद भी मिला सकते हैं। - अब आप अपने हेल्दी जीरा ड्रिंक को घूंट-घूंट कर पिएं। ये ड्रिंक आपको नियमित रूप से पीना होगा। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है। यहाँ पढ़िए  -हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.