TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Health Tips: रोज एक गिलास कीवी का जूस आपके दिल और पेट दोनो को रखे दुरूस्त, जानें इसके लाभ

Health Tips: हेल्थ ठीक रहती है तो हर काम में मन लगता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग अपनी हेल्थ का अच्छे से ख्याल रखें। ये तो सभी जानते हैं कि हेल्दी खाने से सेहत दुरुस्त रहती है लेकिन लोग इस बात पर कंफ्यूज हो जाते हैं कि ऐसा क्या खाएं और पिएं […]

Health Tips: हेल्थ ठीक रहती है तो हर काम में मन लगता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग अपनी हेल्थ का अच्छे से ख्याल रखें। ये तो सभी जानते हैं कि हेल्दी खाने से सेहत दुरुस्त रहती है लेकिन लोग इस बात पर कंफ्यूज हो जाते हैं कि ऐसा क्या खाएं और पिएं जिससे हेल्थ ठीक रहे तो हम आपको बता दें कि कीवी का सेवन आपकी और हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। किवी में कई प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन सी की प्रचुरता होती है जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं। जो लोग गर्मियों के मौसम में कीवी के जूस का सेवन करते हैं वो कई सारी बीमारियों से दूर रहते हैं। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कीवी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता  को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि आपको कीवी के जूस से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

कब्ज को करे दूर Health Tips

कीवी का जूस सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से आप अपने पाचन तंत्र को दुरूस्त रख सकते हैं। जो लोग पेट की परेशानियों से जूझ रहे हैं उनके लिए तो कीवी का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से आप अपने पेट को ठीक रख सकते हैं।

 इम्यूनिटी करें मजबूत

जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है उनके लिए भी कीवी का जूस बहुत लाभकारी होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती है वो कई सारी बीमारियों से बचे रहते हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी होती है तेज

आजकल छोटे बच्चे  भी इतने मोटे से चश्मे लगाने लगे हैं। इससे पता चलता है कि आंखों की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। दरअसल खानपान पर ध्यान न देने की वजह से भी ये समस्या होती है। अगर आप अपनी आंखों को दुरूस्त रखना चाहते हैं तो कीवी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आंखें लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें Health Tips

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या ने परेशान किया हुआ है उनके लिए भी कीवी का जूस अच्छा है। कीवी के जूस में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो आपके दिल का भी ख्याल रखता है साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन कम करता है

मोटापे की समस्या ने कई लोगों की नाक में दम किया हुआ है। लाख कोशिश के बाद भी ये कम होने का नाम नहीं ले रहा तो आप कीवी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव के गुण पाए जाते हैं, जो मोटापे को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.