TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Madhuri Dixit Looks: 50 की उम्र में दिखना है स्टाइलिश तो माधुरी दीक्षित से लें स्टाइलिंग टिप्स जो आ सकते हैं आपके काम

Madhuri Dixit Looks: माधुरी दीक्षित वो एक्ट्रेस हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी है। करोड़ों लोगों का दिल धड़काने वाली माधुरी को धक-धक गर्ल भी कहा जाता है। एक्ट्रेस ने सभी फेमस एक्टर […]

Madhuri Dixit Looks: माधुरी दीक्षित वो एक्ट्रेस हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी है। करोड़ों लोगों का दिल धड़काने वाली माधुरी को धक-धक गर्ल भी कहा जाता है। एक्ट्रेस ने सभी फेमस एक्टर जैसे सलमान खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर, आमिर खान आदि के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं जो सभी के दिलों में घर कर गई हैं। करोड़ो दिलों पर राज करने वाली माधुरी 50 साल के पार हो गई हैं, लेकिन अभी भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। आप भी 50 के पार हो गई हैं और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के लुक से टिप्स ले सकती हैं। आइए देखते हैं उनके खास और स्टाइलिश लुक।

पिंक ड्रेस में माधुरी का लुक Madhuri Dixit Looks

अगर आप किसी शादी में जाने के लिए कुछ अच्छी से ड्रेस सर्च कर रहें हैं। लेकिन अपनी बढ़ती उम्र की वजह से क्या लें और क्या न लें को सोचकर कंफ्यूज हैं तो माधुरी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस पिंक कलर के हैवी गाउन में वो बेहद ही सुंदर लग रही हैं। आप भी इस आउटफिट को रिक्रिएट कर अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

येलो आउटफिट में एक्ट्रेस

इस येलो कलर के आउटफिट में माधुरी दीक्षित बेहद ही गार्जियस लग रही हैं। उनका हर लुक कमाल का होता है जो हर किसी को पसंद आता है। आप भी अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए उनसे टिप्स ले सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आपका मेकअप परफेक्ट होना चाहिए।

साड़ी में माधुरी का कातिलाना अंदाज 

साड़ी को भारतीय नारी की पहचान माना जाता है। आप अगर साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो माधुरी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की बहुत सुंदर सी साड़ी पहनी हुई है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इनसे टिप्स लेकर कहर बरपा सकती हैं।

शरारा लुक  Madhuri Dixit Looks

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, अगर आपको भी किसी खास की शादी में जाना है तो अपने आपको सबसे अलग दिखाने के लिए आप माधुरी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। शरारा सूट में एक्ट्रेस किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.