TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Vat Savitri Vrat Special Look: वट सावित्री व्रत के दिन पहनें इस तरह की साड़ियां, जिसे देख टिक जाएंगी सभी की नजरें

Vat Savitri Vrat Special Look: वट सावित्री व्रत 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। यह व्रत करवाचौथ के व्रत की तरह ही होता है, जिसमें सुहागिनें वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस […]

Vat Savitri Vrat Special Look: वट सावित्री व्रत 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। यह व्रत करवाचौथ के व्रत की तरह ही होता है, जिसमें सुहागिनें वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। आप भी वट सावित्री के दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं ताकि आपके पति आपको देखते ही रह जाएं तो हम आपको बताते हैं कि आप किस रंग की और कैसी साड़ी पहने जिसमें आप सभी से अलग लगेंगी।

गोल्डन शिमरी साड़ी लुक Vat Savitri Vrat Special Look

अगर आप वट सावित्री के व्रत वाले दिन खास लुक कैरी करना चाहती हैं तो कृती सेनन के गोल्डन शिमरी साड़ी लुक को कैरी कर सकते हैं। इस तरह की साड़ी में आप बला की खूबसूरत लगेंगी। इस शिमरी साड़ी के साथ आपको अपने मेकअप का खास ख्याल रखना है। जब आप इस लुक में अपने पति के सामने जाएंगे तो वो अपनी नजर आपके ऊपर से हटा नहीं पाएंगे।

लाल साड़ी लुक

लाल रंग को सुहाग का रंग माना जाता है, ऐसे में आप वट सावित्री व्रत के दिन लाल रंग की साड़ी पहनकर इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं। कैटरीना कैफ ने इस फोटो में लाल रंग की जो साड़ी पहनी है वो न तो बहुत हैवी है और न ही बहुत लाइट ऐसे में आप गर्मी के मौसम में भी इस तरह की साड़ी को पहन सकती हैं।

येलो रंग की साड़ी Vat Savitri Vrat Special Look

येल्लो यानी पीला रंग पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो तो आप पीले रंग की साड़ी को पहन सकते हैं। रकुल प्रीत सिंह ने इस पोस्ट में पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। आप भी जब इस तरह की साड़ी पहनेंगी तो बहुत ही शानदार लगेंगी।

कांजीवरम साड़ी

कांजीवरम साड़ी बहुत ही क्लासी लुक देती है आप वट सावित्री के दिन अपने लुक को भी सबसे खास बनाता है। शहनाज गिल का ये साड़ी लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा है। जब आप इस तरह की साड़ी पहनकर अपने पति के सामने जाएंगे तो उनकी निगाहें थम सी जाएंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.