-विज्ञापन-

Actress Pregnancy Looks: प्रेगनेंसी टाइम में भी दिखना है स्टाइलिश, तो इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

Actress Pregnancy Looks: प्रेगनेंसी टाइम वो टाइम होता है जो हर महिला के लिए बड़ा ही खास होता है। इस समय हर महिला में कई सारे बदलाव आते हैं।

Actress Pregnancy Looks: प्रेगनेंसी टाइम वो टाइम होता है जो हर महिला के लिए बड़ा ही खास होता है। इस समय हर महिला में कई सारे बदलाव आते हैं जो अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के होते हैं। इस समय सबसे बड़ी समस्या होती है कपड़ों की जब बेबी बंप दिखने लगता है तो सारे कपड़े टाइट होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि वो ढीले कपड़े पहनें जिससे लुक भी अच्छा लगे और आप आरामदायक भी फील करें।

जैसे-जैसे डिलीवरी टाइम नजदीक आता है वैसे-वेसे महिलाएं बढ़े हुए बेबी बंप की वजह से कहीं बाहर जाने में भी कतराने लगती हैं। ऐसे में अगर वो ऐसी ड्रेस पहनें जो पहनने में भी आरामदायक हो और लुक भी कूल लगे तो बिना झिझक के बाहर जा सकती हैं। आज के आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसी एक्ट्रेस के प्रेगनेंसी लुक्स लेकर आ रहे हैं जिन्हें रिक्रिएट कर आप भी कूल और स्टाइलिश दिख सकती हैं।

अनीता हसनंदानी प्रेगनेंसी लुक्स Actress Pregnancy Looks

जो महिलाएं प्रेगनेंट हैं वो अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अनीता हसनंदानी से टिप्स ले सकती हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि अनीता अपने प्रेगनेंसी के आखिरी पड़ाव पर हैं।

उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए गोल्डन कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना हुआ है। आप भी अगर किसी पार्टी में जाना चाहती हैं तो उनके इस लुक को अपने लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।

गौहर खान प्रेगनेंसी लुक्स

जो महिलाएं ऑफिस जाती हैं और प्रेगनेंट हैं वो कई बार बहुत ज्यादा दिखाई देने वाले बेबी बंप की वजह से कई बार ऑफिस जाने में भी कतराने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो गौहर खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।

इस फोटो में उन्होंने डबल शेड का हैवी कढ़ाई वाला सूट पहना हुआ है जिसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। आप भी अपने लिए इस तरह की ड्रेस ले सकती हैं।

बिपाशा बसु प्रेगनेंसी लुक्स

आपको जाना है किसी खास की शादी में तो बिपाशा बसु के लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। प्रेगनेंसी टाइम में बहुत कंफ्यूजन होता है कि आप ऐसा क्या पहनें जो आप पर अच्छा लगे। ऐसे में आप बिपाशा की तरह पर्पल कलर के शरारा लुक को अपने लिए चुन सकती हैं।

इस लुक में आप बेहद ही खूबसूरत लगेंगी और सभी की निगाहें आप पर रूक जाएंगी।

Latest

Don't miss

मत चूकिए मौका! महज 4000 रुपये में घर लेकर आएं Honda Activa 6G, 48 kmpl की है माइलेज

Honda Activa 6G: होंडा एक्टिवा 6जी सालों से लोगों के दिलों की धड़कन बना हुआ है। इसमें सभी एडवांस तकनीक के साथ जानदार सेफ्टी...

Samsung Galaxy M33 5G: सैमसंग के 6000mAh बैटरी वाले फोन पर तगड़ा ऑफर, यहां से जल्द करें ऑर्डर

Samsung Galaxy M33 5G Offer: सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने गैलेक्सी M33 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। लेकिन अब...

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तहलका मचा रही यह कार, सिंगल चार्ज पर देती है 230 km की रेंज, कीमत भी 8 लाख से कम!

MG Comet EV: इलेक्ट्रिक कार आजकल सभी की फेवरेट सूची में है। आए दिन दिग्गज कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपने प्रॉडक्ट लॉन्च...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here