Summer Special Look: गर्मियों में चिलचिलाती धुप और बढ़ा हुआ पारा सभी का हाल बेहाल कर देता है। ऐसे में लोग अपने आपको कूल रखने के लिए अपने स्टाइल में बदलाव करते हैं। अगर आप भी इस गर्मी अपने वार्डरोब में कुछ स्टाइलिश ड्रेस ऐड करना चाहती हैं तो इन सेलेब्रिटी से खास टिप्स ले सकती हैं। दरअसल हर कोई लेटेस्ट स्टाइल को फॉलो करना चाहता है। ऐसे में वो अपने फेवरेट एक्टर के लुक्स को फॉलो कर न्यू लुक कैरी कर सकते हैं। आइए देखते हैं कुछ खास सेलिब्रिटी लुक जो आपके लिए हो सकते हैं काम के।
मुनमुन दत्ता लुक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता अपने लुक्स के लिए चर्चा में छाई रहती हैं। समर हो या विंटर हर सीजन में उनके ड्रेसिंग सेंस की चर्चा रहती है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर के टॉप के साथ शार्ट स्कर्ट पहनी हुई है जो गर्मी में कूल लुक देने के लिए बेस्ट है।
दिव्यांका त्रिपाठी लुक
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की मासूमियत फैंस का दिल चुरा लेती है। गर्मियों में अगर आप भी उनकी तरह कूल और गॉर्जियस दिखना चाहती हैं तो उनके इस लुक को कैरी कर सकती हैं। इस फोटो में दिव्यांका ने स्काई ब्लू कलर का प्लाज़ो सूट पहना हुआ है। जो देखने में बहुत ही अच्छा लग रहा है। अगर आप ऑफिस जाने के लिए कुछ अच्छा लेना चाहती हैं तो इस टाइप की ड्रेस को अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।
मौनी रॉय स्टाइल
मौनी रॉय का हर लुक बहुत ही स्टाइलिश होता है। अगर आप भी उनकी तरह स्टाइलिश लुक कैरी कर सबको हैरान करना चाहती हैं तो इस ड्रेस से टिप्स ले सकती हैं। गर्मियों में इस टाइप की ड्रेस आपो एकदम स्टनिंग और कूल लुक देगी। मौनी ने व्हाइट कलर की स्ट्रेपलेस ड्रेस पहनी हुई है। जो बोल्डनेस का पारा बढ़ा रही हैं। अगर आप कॉलजे जाने वाली गर्ल हैं तो ये लुक बहुत ही अच्छा हो सकता है
अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें