TrendingKBC 16Saif Ali Khan

---Advertisement---

Sonam Kapoor Looks: सोनम कपूर के ट्रेडिशनल लुक ने मचाया बवाल, एथनिक में लगाया बोल्डनेस का तड़का

Sonam Kapoor Looks: फैशन सेंसन मानी जाने वाली सोनम कपूर का हर लुक बेहद ही शानदार होता है। एक्ट्रेस अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं।  उनका हर आउटफिट चाहे वो इंडियन हो या वेस्टर्न सभी बेहद कमाल का होता है और […]

Sonam Kapoor Looks: फैशन सेंसन मानी जाने वाली सोनम कपूर का हर लुक बेहद ही शानदार होता है। एक्ट्रेस अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं।  उनका हर आउटफिट चाहे वो इंडियन हो या वेस्टर्न सभी बेहद कमाल का होता है और उनके फैंस को काफी पसंद आता हैं। वेस्टर्न ड्रेस हो या एथनिक सोनम कपूर हर लुक में गॉर्जियस लगती हैं। आइए आज हम आपके लिए सोनम के कुछ खास एथनिक लुक दिखाते हैं जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं।

ट्रेडिशनल में वेस्टर्न का टच

सोनम कपूर के एथनिक लुक भी काफी शानदार होते हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने बड़ा ही सुंदर सा आउटफिट पहना हुआ है। ये एक साड़ी है जिसमें सोनम ने ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा सा वेस्टर्न टच भी दिया। क्रीम रेड आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने स्लीक हेयर स्टाइल और परफेक्ट मेकअप किया हुआ है जो काफी खूबसूरत लग रहा है।

एथनिक में बोल्डनेस का तड़का

एक्ट्रेस को बॉलीवुड का फैशनिस्ता कहा जाता है, उनका हर लुक फैंस को हैरान कर देता है। उनके एथनिक लुक के तो क्या कहने,इस फोटो में सोनम में हैवी लहंगे के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहना हुआ है। उनका ये लुक एथनिक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है।

पिंक कलर की ड्रेस में बिंदास लुक

अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इस फोटो में पिंक कलर का अटायर कैरी किया हुआ है जिसमें वो अपने फैंस के होश उड़ा रही हैं। आप भी उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

एलिगेंट लुक में एक्ट्रेस

अगर सोनम कपूर को फैशन क्वीन कहा जाए तो ये गलत न होगा। उनका हर लुक सबसे अलग होता है, जो फैंस को हैरान कर देता है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का फ्लोर लेंथ ड्रेस पहना हुआ है जिसके साथ ब्लैक कलर का लॉग कोट मैच कर स्टाइल का ऐसा तड़का मारा है कि लोगों की निगाहें थम सी गई हैं।

सोनम कपूर का साड़ी लुक

साड़ी में भी सोनम कपूर बेहद ही गार्जियस लगती हैं। इस फोटो में सोनम ने ऑफ व्हाइट कलर की पर्ल वर्क साड़ी पहनी हुई है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने पर्ल का नैक पीस और मैचिंग इयररिंग्स पहने हुए हैं जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.