Shehnaz Gill Saree Look: एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल की खूबसूरती के कई लोग दीवाने हैं। उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी हर फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। और शहनाज के फैन उनके लुक को फॉलो भी करते हैं। शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर फैन फोल्लोविंग भी जबरदस्त है। इससे पता चलता है की उनके चाहने वालों की कतार लंबी है।
शहनाज गिल साड़ी लुक Shehnaz Gill Saree Look

वैसे तो पंजाब की कैटरीना कैफ यानि शहनाज गिल हर लुक में कमाल की लगती हैं। लेकिन उनके साड़ी लुक तो फैंस के होश ही उड़ा देते हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्लोरल साड़ी में कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो बेहद हसीन लग रहीं हैं। आइए उनके इस लुक की एक झलक हम भी देखते हैं।

शहनाज गिल ने इस फोटो में व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। इस लुक में वो बहुत ही गॉर्जियस लग रहीं हैं। उनके फैंस ने एक्ट्रेस के इस लुक को बहुत पसंद भी किया है।

फ्लोरल साड़ी के साथ चोकर नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस लुक में शहनाज की सादगी ने लोगों के दिल धड़का दिए हैं। सभी उनके इस लुक को दिल से पसंद कर रहे हैं।
व्हाइट कलर की फॉरेल साड़ी के साथ स्ट्रिप्ड ब्लाउज पहने शहनाज गिल बेहद बोल्ड लुक दे रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रहीं हैं। इससे पता चलता है की वो अपनी फिटनेस का कितना ध्यान रखती हैं।

मिनिमल मेकअप हाथ में ब्रेसलेट और परफेक्ट हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक से शहनाज गिल कहर बरपा रहीं हैं। आप देख ढकते हैं की एक्ट्रेस की खूबसूरती से लोगों की नजर हट पाना मुश्किल हो रहा है।