---विज्ञापन---

Malaika Arora Looks: मलाइका अरोड़ा के सिजलिंग लुक बढ़ा रहे हैं गर्मी, फैंस के छूटे पसीने

Malaika Arora Looks: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फिटनेस और अदाओं को देखकर उनकी उम्र का पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। एक्ट्रेस काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। मलाइका आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए-नए फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं जो […]

Malaika Arora Looks, Malaika Arora, Actress Malaika Arora, Fashion

Malaika Arora Looks: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फिटनेस और अदाओं को देखकर उनकी उम्र का पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। एक्ट्रेस काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।

मलाइका आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए-नए फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं जो आते ही वायरल हो जाते हैं। मलाइका के हर लुक बड़े ही शानदार होते हैं जिस वजह से वो अक्सर किसी भी पार्टी की लाइमलाइट अपने नाम करने में कामयाब रहती हैं। आइए देखते हैं उनकी कुछ शानदार फोटो।

ब्लैक एंड व्हाइट लुक Malaika Arora Looks

ब्लैक एंड व्हाइट कलर के इस अटायर में मलाइका अरोड़ा खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लॉन्ग स्कर्ट के साथ पेयर करते हुए ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ है।

फुल स्लीव्स के इस ब्लेजर में उनका उनका लुक और भी ज्यादा अच्छा लग रहा है।

ऑफ शॉल्डर गाउन लुक

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का फैदर गाउन लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। इस ऑफ शॉलडर गाउन में मलाइका का ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस के होश उड़ा रहा है।

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ग्लॉसी मेकअप, स्मोकी आइस और हेयर का हाई बन स्टाइल किया हुआ है।

पिंक अटायर में मलाइका Malaika Arora Looks

मलाइका अरोड़ा का ये पिंक लुक सभी को उनका दीवाना बना रहा है। गुलाबी कलर की स्कर्ट और साथ में मैचिंग करता हुआ ब्रालेट ब्लाउज उनके कर्वी फिगर को फ्लाॉन्ट कर रहा है।

साथ में फ्लोरल श्रग उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। जो भी उनकी इस तस्वीर को देख रहा है जो तारीफ करता नहीं थक रहा।

ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस

ब्लैक कलर एवरग्रीन कलर होता है जो सभी की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन स्लीटकट ड्रेस पहनी हुई है जिसमें उनका कर्वी फिगर गर्मी का पारा और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।

ग्लॉसी मेकअप, हाई पोनीटेल और मिनीमल जूलरी लुक उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

First published on: May 31, 2023 02:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.