Malaika Arora Look: मलाइका अरोड़ा के स्टाइल को कर सकते हैं कॉपी, इस अंदाज में पहने शॉर्ट ड्रेस
Malaika Arora Look
Malaika Arora Look: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर में से एक हैं। मलाइका अरोड़ा के अंदाज के लोग कायल है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा हाई कर देती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ फोटोज इंटरनेट पर छा रही हैं जिसे देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। इतना ही नहीं आप भी मलाइका के लुक को कॉपी कर सकते हैं और उनके स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हर स्टाइल फैंस के दिलों को छू लेता है जिसे लोग फॉलो भी करते हैं। मलाइका अरोड़ा के शॉर्ट ड्रेस पहनने का अंदाज फैंस को दीवाना बनाता है और अगर आप भी शॉर्ट ड्रेस पहनने के शौकिन हैं तो आप भी ड्रेस के साथ स्टॉकिंस पहन सकते हैं।
अभी पढ़ें -Sneha Reddy Look: साड़ी पहनने के हैं शौकीन तो अपनाएं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी का स्टाइल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस शॉर्ट ड्रेस के साथ ब्लैक हाई हील्स पहनी हैं और वो कातिल अदाओं के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने बालों को खुला रखा है और वो इन फोटोज में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। अगर आप भी लुक को फॉलो करना चाहते हैं तो इस लुक को कैरी कर सकते हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के स्टाइल को आप सर्दियों में इस तरह कैरी कर सकते हैं और पूरी लाइमलाइट चुरा सकते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस का हर अंदाज निराला होता है लेकिन फैंस इस अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने ग्लोसी मेकअप किया है जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ये लुक भी बेहद शानदार है। इस लुक में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने कोट पहना है और बालों का भी अलग स्टाइल बनाया है। वहीं उन्होंने हैवी जूलरी पहनी हैं जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं और उनकी ये दिलकश अदाएं लोगों का दिल धड़का रही हैं।
अभी पढ़ें -Monalisa Look: मोनालिसा ने शार्ट ड्रेस में मचाई तबाही, हुस्न देख हो जाएंगे दीवाने
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फैशन क्वीन हैं। वो अपने फैशन सैंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अगर आप भी पार्टी में अलग लगना चाहते हैं तो आपको एक्ट्रेस के इस लुक को जरूर फॉलो करना चाहिए।
अभी पढ़ें - Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.