TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Latest Lehnga Design: ये हैं सीजन के टॉप ट्रेंडिंग लहंगे, दुल्हन को छोड़ आप पर ही टिक जाएंगी सबकी निगाहें

Latest Lehnga Design: शादियों का सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐसे में शादी के नाम पर सबसे पहले लड़कियों के जहन में आते हैं डिजाइनर कपड़े और जब मौका हो शादी का तो अक्सर लड़किया लहंगों को ही अपनी पहली प्रिफरेंस मानती हैं। ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर इन दिनों चल […]

Trending Lehnga Design
Latest Lehnga Design: शादियों का सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐसे में शादी के नाम पर सबसे पहले लड़कियों के जहन में आते हैं डिजाइनर कपड़े और जब मौका हो शादी का तो अक्सर लड़किया लहंगों को ही अपनी पहली प्रिफरेंस मानती हैं। ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर इन दिनों चल रहे ट्रेंडिंग लहंगों पर। ये हैं ट्रेंडिग लहंगा (Latest Lehnga Design) बात अगर हो रही है लहंगे की तो लहंगे से सिर्फ अच्छा लुक ही नहीं मिलता बल्कि महिलाओं की खूबसूरती और कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपको अपने लिए लंहगा पसंद करने में दिक्कत हो रही है तो आज हम आपको बताते हैं इन दिनों किस तरह के लहंगे ट्रेड में हैं। सिक्विन लहंगा- कम उम्र की लड़कियां यानी कि जो टीनएज होती है उन्हें ऐसे सिक्विन लहंगा को जरूर ट्राई करना चाहिए। वेलवेट लहंगा- वेलवेट लहंगा तो काफी वक्त से चला आ रहा है लेकिन आज भी ये ट्रेंड में बना हुआ है और अच्छे अच्छे डिजाइन को पछाड़ रहा है। इस पर हैवी वर्क आपको बहुत ही क्लासी और ग्रेसफुल लुक देता है। कलरफुल लहंगा- आजकल कलरफुल लहंगे का भी काभी ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने आपको रंगों से सवारना चाहती हैं तो मार्केट में यह लहंगे आपको करीब 1800 रुपए से 1900 रुपए में मिल जाएगा। बैज कलर लहंगा- आजकल बैज कलर के लहंगे का खूब चलन है। असल में इसे इंग्लिश कलर कहा जाता है। हाल ही में बॉलीवुड में जितनी भी शादियां हुई हैं उनमें मोस्टली एक्ट्रेस ने इसी कलर का लहंगा चूज किया है। इसी कलर में आप कोई भी डिजाइन ₹20000 तक में आसानी से खरीद सकती हैं। जरकन वर्क लहंगा- आप डिजाइनर लहंगे में हैवी लहंगा कैरी करना चाहती हैं तो आपके लिए जरकन वर्क लहंगा बेहतरीन ऑप्शन है। इस तरह का लहंगा थोड़ा कॉस्टली होगा लेकिन आपके लुक को बहुत ही क्लासिक बना देगा। फ्लोरल लहंगा- इन दिनों फ्लोरल लहंगे का भी काफी ट्रेंड चला हुआ है। किसी भी शादी या पार्टी के लिए आप फ्लोरल डिजाइन में लहंगा चुन सकती है। फूलों का डिजाइन आपको बहुत ही सोबर लुक देगा। सिल्ट कट लहंगा- आजकल ट्रेडिशनल मॉडर्न लहंगे का खूब जोर चला हुआ है। यह बेहद स्टाइलिश और बोल्ड दिखाई देता है। साथ ही यह मोनोक्रोम लुक को परफेक्टली डिजाइन करने में मदद करता है। इसमें मिरर वर्क, चिकनकारी वर्क जैसे भी काम किए होते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.