-विज्ञापन-

Jennifer Winget Ethic Look: शादी में दिखना चाहती हैं सबसे ज्याद स्टाइलिश, तो रिक्रिएट कर सकती हैं जेनिफर विंगेट के ये लुक्स  

Jennifer Winget Ethic Look: जेनिफर विंगेट खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके लुक्स फैंस को बेहद पसंद आते हैं।

Jennifer Winget Ethic Look: एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। जेनिफर के काम को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। साथ में उनका बोल्ड अंदाज और ड्रेसिंग सेन्स भी फैंस को बेहद पसंद आता है। जेनिफर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

वो न केवल वेस्टर्न वियर में बल्कि इंडियन ऑउटफिट में भी कमाल की लगती हैं। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और लोग अपने लिए ऑउटफिट स्टाइल को सर्च कर रहे हैं। ऐसे में जेनिफर के ड्रेसिंग स्टाइल से आप टिप्स ले सकते हैं और गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकते हैं। आइये देखते हैं जेनिफर के स्टाइलिश लुक।

Jennifer Winget Ethic Look:
Jennifer Winget Ethic Look:

जेनिफर विंगेट अपने हर लुक में बेहद गॉर्जियस लगती हैं। लेकिन बात उनके एथिक लुक की करें तो उसमें तो वो और भी ज्यादा हसीन लगती हैं। इस फोटो में जेनिफर ने मस्टर्ड कलर का लहंगा पहना हुआ है। साथ में डीप नैक ब्लाउज और नेट के दुपट्टे को पेयर कर उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल किया हुआ है। ये लुक अगर आपको अच्छा लग रहा है तो शादी में जाने के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: सिंपल साड़ी में भी जैकलीन फर्नांडीस ने बरपाया कहर, देखें तस्वीरें

Jennifer Winget Look
Jennifer Winget Look

इन दिनों शादियों में नाथ पहनने का भी बड़ा चलन हो गया है। दुल्हन के अलावा और लोग भी शादी में नाथ पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करते हैं। ऐसे में जेनिफर के इस नाथ वाले लुक से भी आपको टिप्स मिल सकते हैं। इन दिनों कई प्रकार की नथ ट्रेंड में है, लेकिन जेनिफर की छोटी सी नथ भी बेहद अच्छी लाफ रही है। साथ में परफेक्ट मेकअप किये हुए जेनिफर अपने लुक से बिजली गिरा रही हैं। आप भी उनके इस मेकअप लुक से टिप्स लें अपने आपको गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।

Gorgeous Jennifer Winget
Gorgeous Jennifer Winget

पिंक लहंगे में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती जेनिफर का ये लुक फैंस का दिल धड़का रहा है। मिरर वर्क पिंक लहंगे के साथ हैवी वर्क फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन और बालों का बन बनाए हुए जेनिफर का ये लुक किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट है। जो लोग पार्टी में स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहते हैं वो जेनिफर के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Old Saree Lehenga: पुरानी साड़ी को कई बार पहनकर हो गए हैं बोर, तो बनायें ये डिजाइनर ड्रेस

Jennifer Winget Look
Jennifer Winget Look

जो लोग पार्टी में जाने के लिए ज्यादा तामझाम नहीं चाहते लेकिन फिर भी स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं। ऐसे लोग जेनिफर के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो में ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहना हुआ है साथ में रेड लिपस्टिक, गले में चोकर और ओपन हेयर  पेयर कर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Jennifer Winget Sarri Look
Jennifer Winget Sarri Look

जेनिफर विंगेट का साड़ी लुक भी बेहद गॉर्जियस लग रहा है। जो लोग साड़ी पहनने के शौकीन हैं उन लोगों को जेनिफर के इस लुक से अचे टिप्स मिल जायेंगे। एक्ट्रेस में फ्लोरल साड़ी को मिनिमल जूलरी और परफेक्ट ममकेउप के साथ पेयर किया हुआ है। साथ में मैसी बन हेयर स्टाइल किये हुए वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

Latest

Don't miss

Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट नजदीक, सामने आए फीचर्स

Redmi Note 12 Turbo: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने...

Tecno Spark 10 Pro की बिक्री कल से, 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

Tecno Spark 10 Pro: टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन को टेक्नो स्पार्क 10 प्रो को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio...

Kangana Ranaut Birthday: बर्थडे के मौके पर भी कंगना रनौत ने लगा दी ट्रोलर्स की क्लास, Video में यूं मारा हेटर्स को ताना

Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत आज अपना बर्थडे मना रही हैं। कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ था। आज अपने बर्थडे...

Gumraah Trailer Out: डबल रोल से आदित्य रॉय कपूर ने किया लोगों को ‘गुमराह’, फैंस के खड़े हुए रोंगटे

Gumraah Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की आने वाली फिल्म "गुमराह" का ट्रेलर रिलीज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here