---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Look: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स को करें फॉलो, देखते रह जाएंगे लोग

Priyanka Chopra Look: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल भी कहा जाता है और वो अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं आज हम आपको एक्ट्रेस के लुक के बारे में बताएंगे जिसे आप भी […]

Priyanka Chopra Look
Priyanka Chopra Look

Priyanka Chopra Look: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल भी कहा जाता है और वो अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं आज हम आपको एक्ट्रेस के लुक के बारे में बताएंगे जिसे आप भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और देसी गर्ल के लुक के स्टाइल को फॉलो करके स्टाइलिश लग सकते हैं। देखिए एक्ट्रेस की तस्वीरें।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का हर स्टाइल सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है और उन्हें ‘फैशन क्वीन’ भी कहा जाता है। वहीं इस लुक में भी देसी गर्ल काफी स्टाइलिश लग रही है। अगर आपको भी स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद है तो इस ड्रेस को आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लॉन्ग ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में कमाल की लग रही हैं और उनका हेयरस्टाइल भी काफी जच रहा है। आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने लंबी पोनी बनाई हैं और वो इस फोटो में ग्लैमरस का तड़का लगा रही हैं। इस लुक को आप आसानी से अपना सकती हैं।

और पढ़िए –Chitrangda Singh Look: चित्रांगदा सिंह की तरह लगना चाहते हैं परफेक्ट तो ट्राई करें बॉडीकॉन ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शॉर्ट ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही है। इस लुक में वो कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने हाई हील्स पहनी है और उनके इस लुक की फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस लुक को भी आप लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) साड़ी में बेहद ही हसीन लग रही है। इंडियन लुक में वो कमाल की लग रही है। ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न वियर देसी गर्ल हर लुक में कमाल की लगती हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है तो आप फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं।

और पढ़िए –Elli Avram Look: लहंगा पहनने के हैं शौकीन, तो एली अवराम के शानदार लुक को अपनाएं

In visuals, Priyanka Chopra's boss lady look! – Fashion Ka Fatka

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस लुक में लेडी बॉस (Lady Boss ) लग रही हैं। आप देख सकते हैं कि उन्होंने लेदर का आउटफिट पहना है और बालों को खुला रखा है। इस लुक में वो आफत मचा रही हैं जो कि आजकल काफी ट्रेंड भी कर रह है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) थाई हाई स्लिट गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो आप इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। इस लुक को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 07, 2023 02:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.