Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Shilpa Shetty Look: शिल्पा शेट्टी के साड़ी पहनने के स्टाइल को अपनाएं, देखते रह जाएंगे लोग

Shilpa Shetty Look: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस हैं, जिनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। शिल्पा शेट्टी को हिंदी सिनेमा की ‘फिटनेस क्वीन’ भी कहा जाता है। वहीं एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है, और लोग उनके स्टाइल को फॉलो भी करते हैं। शिल्पा शेट्टी एक […]

Shilpa Shetty Look
Shilpa Shetty Look

Shilpa Shetty Look: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस हैं, जिनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। शिल्पा शेट्टी को हिंदी सिनेमा की ‘फिटनेस क्वीन’ भी कहा जाता है। वहीं एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है, और लोग उनके स्टाइल को फॉलो भी करते हैं। शिल्पा शेट्टी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी साड़ी के स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं और लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। देखिए।

रेड साड़ी लगा ग्लैमर का तड़का

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस फोटो में रेड साड़ी में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि वो इसमें बेहद हसीन लग रही है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने नेट फुल स्लीव ब्लाउज पहना है जिसपर डिजाइन बने हैं। इसी के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है। ऐसे स्टाइल की साड़ी आप भी पहन सकती हैं।

और पढ़िए –Katrina Kaif Desi Look: कटरीना कैफ के साड़ी स्टाइल को लिस्ट में करें शामिल, देखें एक से बढ़कर एक तस्वीर

व्हाइट साड़ी में रॉयल लुक

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का व्हाइट साड़ी में रॉयल लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने इतने स्टाइल से इस साड़ी को पहना है जिसमें वो कातिल लग रही हैं और अपनी साड़ी भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस लुक को आप किसी शानदार पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।

सोशल मीडिया पर छाया लुक

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की ये मैरून साड़ी काफी फेमस हुई थी। इस साड़ी के पल्लू को एक्ट्रेस ने काफी लंबा रखा था। वहीं आप भी इस तरह से साड़ी पहनकर लोगों का दिल धड़का सकती हैं। इस साड़ी को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

सादगी ने लूटा दिल

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) व्हाइट एंड पिंक साड़ी में कमाल की लग रही हैं। इस साड़ी में फूल बनें हैं और उन्होंने सिंपल पिंक कलर का ब्लाउज पहना है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है और साड़ी के साथ मैचिंग सैंडल पहनी हैं जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं।

प्रिटेंड साड़ी में लगीं हसीन

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ब्लू प्रिटेंड साड़ी में नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं और हाथों में बैंगल्स पहन रखे हैं। इस साड़ी में एक्ट्रेस का फिगर नजर आ रहा है जिसे देखकर लोग उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

और पढ़िए –Hina Khan Look: हिना खान के इन स्टाइलिश लुक पर हार बैठेंगे दिल, नजरें हटाना मुश्किल

अट्रैक्टिव डिजानर ब्लाउज 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी का ब्लाउज सिंपल और डिजाइर हैं जो रॉयल टच दे रहा है। आप भी ऐसे लुक को अपना सकते हैं। तो शिल्पा शेट्टी के इन स्टाइल को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 09, 2023 02:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.