TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Divyanka Tripathi Saree Looks: साड़ी पहनने के हैं शौकीन तो दिव्यांका त्रिपाठी के लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Divyanka Tripathi Saree Looks: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शानदार एक्टिंग के सभी दीवाने हैं लेकिन उनकी खूबसूरती लोगों को उनका दीवाना बना देती है। अपने सिंपल सोबर लुक से वो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अक्सर एक्ट्रेस को साड़ी में देखा जाता है जिसमें वो बला की खूबसूरत लगती हैं। अगर […]

Divyanka Tripathi Saree Looks: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शानदार एक्टिंग के सभी दीवाने हैं लेकिन उनकी खूबसूरती लोगों को उनका दीवाना बना देती है। अपने सिंपल सोबर लुक से वो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अक्सर एक्ट्रेस को साड़ी में देखा जाता है जिसमें वो बला की खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो उनके साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दिव्यांका अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो को पोस्ट करती रहती हैं जो आते ही छा जा जाती हैं। आज हम आपके लिए उनके कुछ बेहद ही शानदार साड़ी लुक्स लेकर आ रहे हैं जो उनके फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी है।

स्ट्रिप्ड साड़ी लुक Divyanka Tripathi Saree Looks

इस फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी ने ग्रीन कलर की स्ट्रिप्ड साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी में वो बेहद हसीन लग रही हैं। स्ट्रिप्ड साड़ी में छोटी हाइट की महिलाएं लंबी लगती हैं। ऐसे में अगर आपकी हाइट भी थोड़ी कम है तो इस तरह की साड़ी आपके लिए बेस्ट हैं।

ब्लैक एंड येलो साड़ी लुक Divyanka Tripathi Saree Looks

दिव्यांका त्रिपाठी का हर लुक बेहद कमाल का होता है। एक्ट्रेस के इस लुक की बात करें तो इसमें उन्होंने येलो और ब्लैक कलर की डबल शेड साड़ी को पहना हुआ है। साथ में मैचिंग चोकर और इयरिंग्स ते साथ न्युड मेकअप कर उनकी सादगी के लोगों का दिल जीत लिया है। हर कोई उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।

रेड साड़ी लुक

अगर आपकी शादी होने वाली है या हाल ही में हुई है तो अपने वॉर्डरोब में इस तरह की रेड साड़ी जरूर शामिल करें। एक्ट्रेस का रेड साड़ी लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। हाथों में भरी- भरी चुड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर बिंदिया लगाए एक्ट्रेस अपने फैंस के होश उड़ा रही है। आप भी उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.