TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Best Look For Ramadan: रमजान पर ट्राई करें ये स्टाइल, देखने वाले नहीं हटा पाएंगे नजर

Best Look For Ramadan: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। महिलाएं रमजान के दौरान अच्छे-अच्छे कपड़े पहनती हैं और ईद की तैयारी में अभी से ही जुट जाती हैं। उन्हें बड़ा क्रेज होता है की वो ईद पर […]

Best Look For Ramadan: रमजान पर ट्राई करें ये स्टाइल, देखने वाले नहीं हटा पाएंगे नजर
Best Look For Ramadan: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। महिलाएं रमजान के दौरान अच्छे-अच्छे कपड़े पहनती हैं और ईद की तैयारी में अभी से ही जुट जाती हैं। उन्हें बड़ा क्रेज होता है की वो ईद पर सबसे अलग दिखें। अगर आप भी रमजान के पाक महीने में अपने लिए अच्छे से ऑउटफिट सर्च कर रहे हैं और ईद की तैयारी भी कर रहे हैं। तो हम आपके लिए कुछ सेलिब्रिटी के खास ऑउटफिट स्टाइल लेकर आ रहे हैं। आइए देखते हैं उनके खास स्टाइल, जो आपको ईद के मौके पर सबसे एलिगेंट और गॉर्जियस लुक दे सकते हैं।

करीना कपूर खान लुक

अगर आप रमजान के पाक महीने के लिए और ईद के लिए कुछ खास आउटफिट्स सर्च कर रहे हैं। तो करीना कपूर के लुक से टिप्स ले सकती हैं। वैसे तो एक्ट्रेस करीना कपूर खान का हर लुक कमाल का होता है। लेकिन इस येलो कलर के शरारा के साथ पिंक कलर का बनारसी दुपट्टा बेहद ही अच्छा लग रहा है। ये एकदम ट्रेडिशनल लुक दे रहा है।

हिना खान लुक्स

सुपर बोल्ड हिना खान के लुक्स के लोग दीवाने हैं। हर कोई उनके लुक्स को फॉलो करना चाहता है। ईद के लिए उनका पिंक अनारकली सूट एक परफेक्ट ऑप्शन है। इस ड्रेस में आप सबसे एलिगेंट लगेंगी। आप चाहे तो उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

जन्नत जुबेर स्टाइल

  एक्ट्रेस जन्नत जुबेर की हर अदा फैंस को उनका दीवाना बना देती है। रमजान और ईद के लिए अगर कोई अपने लिए ऑउटफिट सर्च कर रहे हैं तो जन्नत के स्टाइल को कॉपी करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। उनके हर लुक बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में होते हैं। कुछ ट्रेडिशनल और अच्छा पहनने के लिए एक्ट्रेस का ये लुक परफेक्ट है, जिसमें उन्होंने पिंक लहंगे के साथ पिंक कलर का स्टाइलिश का ब्लाउज पहना हुआ है। जन्नत का व्हाइट अटायर भी एकदम शानदार है। जो उनके लुक को बहुत ही अलग बना रहा है। आप भी उनके इस लुक के से अपने लिए भी गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकते हैं।

नोरा फतेही साड़ी लुक

ग्रीन साड़ी में नोरा फतेही बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं ,आप भी आगर साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए ड्रेस डिजाइन करवा सकती हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.