---विज्ञापन---

Nail Art Tips: चाहती हैं पार्लर जैसा नेल आर्ट वो भी बिना पैसे खर्च किए, तो फॉलो करें ये टिप्स

Nail Art Tips: खूबसूरत नाखून हाथों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। आजकल नेल आर्ट काफी ट्रेंड में हैंस जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। कई सारी महिलाएं नेल आर्ट करवाने के लिए पार्लर जाती हैं लेकिन वो बहुत महंगा पड़ता है जो हर किसी की जेब अलाव नहीं करती। […]

Nail Art Tips: खूबसूरत नाखून हाथों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। आजकल नेल आर्ट काफी ट्रेंड में हैंस जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। कई सारी महिलाएं नेल आर्ट करवाने के लिए पार्लर जाती हैं लेकिन वो बहुत महंगा पड़ता है जो हर किसी की जेब अलाव नहीं करती।

अगर आप भी नेल आर्ट करना चाहती हैं लेकिन पार्लर जाने का बजट नहीं है तो घर पर भी आप बहुत अच्छे से नेल आर्ट बना सकती हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों से नेल आर्ट करने के टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना खर्चे के बड़े आराम से अपने घर पर बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन खास टिप्स के बारे में।

यह भी पढ़ें: कूल और स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें चिकनकारी आउटफिट

टूथपिक की मदद से करें  Nail Art Tips

टूथपिक सभी के घर में होते ही हैं, अगर न भी हों तो मार्केट में बहुत सस्ते में मिल जाते हैं। आप इनकी मदद से खूबसूरत नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आधे नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें और फिर टूथपिक के पिछले हिस्से से दूसरे कलर की नेल पेंट से दो डॉट रख लें।

 

Nail Art

Nail Art

अब इसी टूथपिक के अगले सिरे से इन डॉट्स का कर्व बनाते हुए स्माइलिंग फेस बना लें। इसके अलावा आप कई अन्य प्रकार के नेल आर्ट भी बना सकती हैं।

ईयरबड्स का करें इस्तेमाल

वैसे तो ईयरबड्स का इस्तेमाल कान की सफाई करने के काम आता है। मगर आप इसके इस्तेमाल से अपने नाखूनों को भी डिजाइन कर सकते हैं। अगर आप नेल आर्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं।

Nail Art

Nail Art

अब ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हुए दूसरे रंग के नेल नेल पेंट से नाखूनों पर डॉट्स रखते हुए फूलों का डिजाइन या फिर आप जो चाहें वो डिजाइन बना सकती हैं। आप एक बार इसे ट्राई करके देखें ये बहुत ही सुंदर लगते हैं।

ब्यूटी ब्लेंडर का करें इस्तेमाल

ब्यूटी ब्लेंडर से न सिर्फ मेकअप किया जा सकता है बल्कि इससे आप बहुत ही सुंदर सा नेल आर्ट भी बना सकते हैं। इसके लिए आप अपने नेल्स पर डार्क कलर का नेल पेंट लगा लें।

Nail Art

Nail Art

फिर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से दूसरे लाइट कलर के नेल पेंट के इस्तेमाल से टैप करते हुए छोटे पॉइंट्स बनाएं।

यह भी पढ़ें:  हर मौके के लिए हैं परफेक्ट नथ के ये खूबसूरत डिजाइन, आप भी करें ट्राई 

जिग-जैग हेयर पिन ट्राई करें  Nail Art Tips

आप नेल आर्ट बनाने के शौकीन हैं तो हेयर पिन की मदद से भी घर पर आसानी से बहुत सुंदर सा नेल आर्ट बना सकती हैं। इसके लिए आप अपने फेवरेट नेल पेंट को लगा लें। इसके बाद जिग-जैग वाली हेयर पिन लेकर इसे किसी दूसरे कलर की नेल पेंट में डुबोएं और किसी भी पैटर्न में नाखूनों पर अप्लाई करें।

Nail Art

Nail Art

ये नेल आर्ट देखने में इतना अच्छा लगेगा की जो भी देखेगा तारीफ जरूर करेगा।

First published on: Jun 07, 2023 10:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.