Article 370 की आंधी के सामने ढेर हुआ द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड, ‘क्रैक’ ने भी कमाए इतने करोड़
Crakk Article 370
Article 370-Crakk Box Office Collection: 23 फरवरी को सिनेमाघरों में यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ और विद्युत जामवाल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘क्रैक' रिलीज हुई। फरवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई इन दोनों ही फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से अलग है, हालांकि दोनों में एक्शन जरूर दर्शकों को देखने को मिलेगा। आदित्य धर की मूवी ‘आर्टिकल 370’ रिलीज से पहले सुर्खियों में बनी हुई थी।
फर्स्ट डे मिला अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म को फर्स्ट डे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अपने धांसू एक्शन के लिए पहचान बनाने वाले विद्युत जामवाल की नई मूवी ‘क्रैक' ने भी पहले दिन उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है। चलिए बताते है कि इन दोनों फिल्मों में से किसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
‘आर्टिकल 370’ का पहले दिन का कलेक्शन
कश्मीर से धारा 370 हटाने की कहानी पर बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यामी गौतम की एक्टिंग ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है और मूवी ने पहले ही दिन ही अच्छा-खासा कलेक्शन भी कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन ‘आर्टिकल 370’ ने 5.75 करोड़ की कमाई की है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लोगों की खूब तारीफें मिल रही हैं।
टूटा 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के मेकर और एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर ने ‘आर्टिकल 370’ को प्रोड्यूस किया है। इस मूवी में दिखाया गया है कि कैसे सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को हटाया था और उनके इस फैसले को हकीकत में लाने के पीछे कितने लोगों की मेहनत थी। सबसे खास बात ये है कि यामी की मूवी ने कश्मीर पर ही बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। जहां 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दिन 3.55 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, ‘आर्टिकल 370’ ने फर्स्ट डे ही 5 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: सलमान-ऐश्वर्या समेत कई एक्टर्स को बनाया सुपरस्टार, कभी चॉल में गुजारा था बचपन
'क्रैक' का फर्स्ट डे कलेक्शन
https://www.instagram.com/p/C3HptMzSVsz/
यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा को तो लोगों से बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला है। वही, दूसरी फिल्म 'क्रैक' ने भी उम्मीद से अच्छा परफॉर्म किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक विद्युत जामवाल की एक्शन पैक्ड फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.