---विज्ञापन---

शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ World Of Nagabandham का टीजर, Virat Karrna को देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

महाशिवरात्रि के मौके पर आज मेकर्स ने वर्ल्ड ऑफ नागाबंधम का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसका टीजर महेश बाबू ने रिवील किया है. इस फिल्म में विराट कर्ना शिव के रोल में नजर आएंगे और टीजर काफी दमदार है.

World Of Nagabandham (1)

World Of Nagabandham: महाशिवरात्रि के मौके पर आज मेकर्स ने 'वर्ल्ड ऑफ नागाबंधम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का टीजर महेश बाबू ने रिवील किया है. इस मूवी के डायरेक्टर अभिषेक नामा है और विराट कर्ण फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे. यह विराट की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और लंबे वक्त से इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. जैसा कि आज टीजर रिलीज हो गया है और यह रोंगटे खड़े करने वाला है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के टीजर पर.

बेहद शानदार है फिल्म का टीजर

टीजर की शुरुआत हिमालय की गहराई से होती है,जहां पर एक ऐसा रहस्य छिपा है जो कि समय और इस धरती से भी पुराना है. टीजर में दिखाया जाता है कि कैसे एक व्यक्ति का लालच इसे उजागर करने की धमकी देता है. इस दौरान कई खतरे भी सामने आते हैं. जो सनातन धर्म को भी खतरे में डालते हैं. इस दौरान विराट कर्ण को भगवान शिव के रूप में दिखाते हैं और उनका यह लुक रोंगटे खड़े करने वाला है. इस लुक में विराट बेहद शानदार दिख रहे हैं. वहीं, टीजर में हर एक सीन हैरान करने वाला है.

---विज्ञापन---

टीजर में दिखी इन एक्टर्स की झलक

डायरेक्टर की कल्पना हर फ्रेम में दिखाई दे रही है. क्योंकि टीजर में बेहद शानदार सींस और कई हैरान करने वाली चीजें है. साथ ही एक ऐसी कहानी, जो लोगों को पसंद आएगी. टीजर में नाभा नटेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम और अन्य कलाकारों की झलक देखने को मिली है.

---विज्ञापन---

लोगों ने की टीजर की तारीफ

फिल्म में म्यूजिक जुनैद कुमार ने दिया है और निर्माता किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी की यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई है. इस टीजर की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "वीएफएक्स इफेक्ट काफी शानदार हैं. दूसरे ने लिखा, " काफी दिलचस्प लग रही है मूवी. एक अन्य यूजर ने लिखा, "वॉव, यह नेक्स्ट लेवल पर है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: दूसरे दिन की रात में बढ़ी O Romeo की कमाई, जानें कहां तक पहुंचा कलेक्शन


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---