TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

खत्म हुआ इस मशहूर सेलिब्रिटी कपल का रिश्ता! सानिया मिर्जा ने दिया बड़ा हिंट

Sania Mirza Deletes Shoaib Malik Photos: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच की अनबन लंबे समय से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। सानिया-शोएब के बीच आईं दू्रियां इस बीच सानिया ने कुछ ऐसा किया है कि जिसके बाद […]

खत्म हुआ सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता!

Sania Mirza Deletes Shoaib Malik Photos: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच की अनबन लंबे समय से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है।

सानिया-शोएब के बीच आईं दू्रियां

इस बीच सानिया ने कुछ ऐसा किया है कि जिसके बाद से कपल एक बार फिर लाइमलाइट में छा गए हैं। दरअसल, खबर है कि सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक (Sania Mirza Deletes Shoaib Malik Photos) की सारी तस्वीरें हटा दी हैं। हालांकि, इस मामले में दोनों के तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

इंस्टाग्राम से हटा दी तस्वीरें (Sania Mirza Deletes Shoaib Malik Photos)

बता दें कि सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ हर छोटी बड़ी अपडेट शेयर करती करती हैं। मगर अब सानिया ने अपने पति शोएब की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दी हैं। ऐसे में ये अफवाहें उड़ने लगी हैं कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। यह भी पढ़ें- MMS लीक वीडियो पर Anjali Arora का बड़ा एक्शन, यूट्यूब इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

इस एक्ट्रेस की वजह से आई दीवार

दोनों ने साल 2010 में शादी रचाई थी। मगर ऐसी खबरें हैं कि अब कपल के बीच दूरियां आ गई हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि शोएब मलिक का पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिश्ता होने के चलते दोनों के बीच अनबन हुई है।

सानिया के पोस्ट ने मचाई खलबली

वहीं, कुछ दिन पहले सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'जब कोई चीज आपके दिल के सुकून को खत्म करती है तो उसे जाने दें।' इसके बाद से ही ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.