TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

क्या सच में शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? ‘बाहुबली’ नहीं तो कौन है होने वाला दूल्हा

Anushka Shetty Marriage: बाहुबली की देवसेना की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। अनुष्का शेट्टी जल्द ही प्रभास नहीं बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस की शादी की खबरें एक बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

Anushka Shetty Marriage: भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी है। 'बाहुबली' की देवसेना की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले अनुष्का का नाम प्रभास के साथ भी जुड़ा जा चुका है। दोनों एक्टर्स चार मूवीज में साथ काम कर चुके हैं। बिल्ला, मिर्ची, बाहुबली और बाहुबली 2 में इस जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। बाहुबली 2 के रिलीज होने के बाद अफवाह थी की दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इस पर प्रभास ने साफ कर दिया था कि ये सब खबरें झूठी हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि बाहुबली नहीं तो फिर अब किसके साथ देवसेना का नाम जुड़ रहा है।

राघवेंद्र राव के बेटे के साथ भी जुड़ चुका नाम

प्रभास के साथ-साथ उनका नाम के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी से भी जुड़ चुका है। एक समय था जब प्रकाश और अनुष्का की शादी के खबरें भी चर्चा में थीं। कहा जा रहा था कि अनुष्का ने राघवेंद्र राव के बेटे से शादी हो चुकी है। हालांकि बाद इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं दिखाई दी और ये बातें झूठी निकली। यह भी पढ़ें: Citadel 2 के सेट पर प्रियंका के साथ दिख रहा ये शख्स कौन? फोटोज हुई वायरल

बिजनेसमैन से शादी करेंगी अनुष्का

अनुष्का शेट्टी की शादी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी शादी एक बिजनेसमैन से तय हो गई है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं जल्द ही आधिकारिक सूचना भी दे दी जाएगी। हालांकि अनुष्का की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में इसके खूब चर्चे हो रहे हैं।

'साइज जीरो' में एक्ट्रेस ने बढ़ाया था वजन

बाहुबली मूवी के बाद अनुष्का ने 'साइज जीरो' में काम कर लोगों का खूब मनोरंजन किया था। उस मूवी के लिए अनुष्का को अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। हालांकि इसके बाद से वह अपने वजन को नहीं घटा पाई। इसका नुकसान भी अनुष्का को उठाना पड़ा। उनको इसके बाद हीरो के साथ उनको कमर्शियल रोल ऑफर नहीं हुए। यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan हुए Rahul Gandhi के फैन, तारीफ करते हुए बोले- उन्होंने अपनी मेहनत से… अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं। उन्हें अभी तक कोई महत्वपूर्ण किरदार हाथ नहीं लगा है, इसलिए वह मूवीज साइन नहीं कर रही हैं। 2023 में अनुष्का की 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' मूवी रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी हिट साबित हुई थी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.