Yami Gautam cameo in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान की तरह छाई हुई है. देशभर में फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. इसके हर एक किरदार की चर्चा हो रही हैं. फिल्म में यामी गौतम के कैमियो रोल ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. दर्शकों ने सोचा भी नहीं था कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर कुछ ऐसा भी करने वाले हैं. यामी फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभाती हैं, जो एक नर्स का होता है. वहीं इस किरदार को लेकर हाल ही में ‘हक’ फिल्म की डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने दिलचस्प खुलासा किया.
हक फिल्म में यामी ने शाजिया बानो का लीड रोल निभाया था. ठीक इसी नाम से वो फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखती हैं. इसपर बात करते हुए डायरेक्टर सुपर्ण ने बताया कि ये आदित्य ने उनकी फिल्म ‘हक’ का कट देखा था. उसे देखने के बाद आदित्य ने उनसे कहा कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में एक सरप्राइज शूट किया है.
---विज्ञापन---
डायरेक्टर सुपर्ण ने किया खुलासा
सुपर्ण ने बताया, ‘मैंने उनसे पूछा कि वह क्या है, तो उन्होंने कहा कि वो ‘धुरंधर’ के आखिरी सीन में है. मैंने फिर पूछा, ‘क्या है?’ तो उन्होंने कहा, ‘यामी का किरदार.’ जब मैंने दोबारा पूछा, तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘गेस करो, यह एक नेमप्लेट है.’ मैं काफी कन्फ्यूज हो गई और अजीब-अजीब अंदाजे लगाने लगी. हम दोनों इस पर खूब हंस रहे थे, जिसके बाद आखिर में उन्होंने बताया कि ‘उसका नाम शाजिया बानो है.’
---विज्ञापन---
सुपर्णा ने आगे उन्होंने कहा, ‘तभी मुझे लगा कि हमारे बीच सच में एक-दूसरे के काम के लिए सम्मान है और हम एक-दूसरे के काम को दिल से पसंद करते हैं. और हां, यह बहुत प्यारा और सराहनीय कदम था, जो उन्होंने यामी की मेहनत और उनके जुनून के लिए किया, जब उन्होंने ‘हक’ में शाजिया बानो का किरदार निभाया.’
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की आंधी
बात करें फिल्म ‘धुरंधर 2’ साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर की सीक्वल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. धुरंधर 2 पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सिर्फ एक भाषा में एक ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म का 18 मार्च को पेड प्रिव्यू रखा गया था. ऐसे में पेड प्रिव्यूज और ओपनिंग डे को मिलाकर भारत में इस फिल्म ने 145 करोड़ की बंपर कमाई की है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं. फिल्म में कुछ देर के लिए यामी गौतम का कैमियो भी देखने को मिलता है.