Who is Saania Chandhok: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले लीजेंडरी सचिन तेंदुलकर जल्द ही ससुर बनने वाले हैं क्योंकि उनके लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक से गुपचुप सगाई कर ली है। ये खबर जैसे ही सामने आई तो पहले फैंस भी हैरान रह गए। अब वह सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन को उनकी लाइफ की नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। फैंस जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंदोक कौन हैं और क्या करती हैं? आइए जानते हैं।
कौन हैं सानिया चंदोक?
अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घाई की पोती हैं, जो बिजनेस की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। सानिया उस घराने से ताल्लुक रखती हैं, जहां अलग-अलग बिजनेस चल रहे हैं। उनकी फैमिली इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमेरी का मालिक है। बता दें कि ब्रूकलिन क्रीमेरी आइसक्रीम का फेमस ब्रांड है। फैमिली की तरह ही सानिया चंदोक भी बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। वह Mr. Paws ब्रांड की फाउंडर हैं। साथ ही साथ अपना बिजनेस भी चलाती हैं।
यह भी पढ़ें: TV की वैम्प को मिला प्यार में धोखा, 2 बार टूटा दिल; सालों बाद डॉक्टर संग बसाया घर
ABC प्रोग्राम कर चुकी हैं सानिया
सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंदोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने ABC प्रोग्राम कर रखा है और वह WVS की वेटरनरी टेक्निशन हैं। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट किया हुआ है। उनके इंस्टा पर सिर्फ 805 फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अर्जुन के अलावा सानिया तेंदुलकर को भी फॉलो किया हुआ है।
क्या करते हैं अर्जुन तेंदुलकर?
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया से जुड़े हुए हैं। वह IPL में मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर हैं। गौरतलब है कि अर्जुन और सानिया चंदोक ने बीते दिन 13 अगस्त 2025 को गुपचुप सगाई की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने इस फंक्शन को बेहद प्राइवेट रखा था जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे।