Anushka Sharma: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कई आउटसाइडर्स हाथ आजमाते हैं, लेकिन सफलता महज कुछ लोगों को ही मिलती है। यहां हम जिस एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह आज भले ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं, लेकिन उन्होंने अपने लुक्स की वजह से काफी रिजेक्शन झेले हैं। यही नहीं, करण जौहर ने तो उनका करियर भी खत्म करने की कोशिश की थी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की, जिन्होंने एक आउटसाइडर के रूप में बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन उन्होंने ‘पीके’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्में दीं, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं। तो आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं।
अनुष्का शर्मा की शुरुआती लाइफ
अनुष्का शर्मा के शुरुआती जीवन के बारे में बात करें, तो उनका जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक कर्नल थे और उनकी मां आशिमा शर्मा एक हाउस वाइफ हैं। वह अपने पिता के साथ बैंगलोर में रहती थीं।
उन्होंने असम के सेंट मैरी स्कूल और बैंगलोर के आर्मी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। अनुष्का पढ़ाई के बाद जर्नलिज्म या मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया।
अनुष्का शर्मा का करियर
अनुष्का ने ‘लैक्मे फैशन वीक 2007’ के जरिए मॉडलिंग में डेब्यू किया, जिसकी सफलता के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा। मॉडलिंग में अच्छी शुरुआत के बाद अनुष्का ने फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया और 2008 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान उनके अपोजिट थे।
इसके बाद उन्होंने क्राइम कॉमेडी फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में काम किया, जिसके लिए उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। हालांकि, इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।
यह भी पढ़ें: KBC 16: क्या था 7 करोड़ का सवाल? सही जवाब देकर भी 7 करोड़ नहीं जीते चंद्र प्रकाश
जब करण जौहर ने की थी अनुष्का शर्मा के करियर को खत्म करने की कोशिश
’18th मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2016′ में फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया था कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा को फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का शर्मा को कास्ट न करने की सलाह दी थी। करण ने किसी दूसरी एक्ट्रेस को रोल के लिए परफेक्ट बताया था। करण ने कहा था, ‘वो पूरी तरह से अनुष्का का करियर खत्म कर देना चाहता था, क्योंकि आदित्य ने उन्हें उनकी फोटो दिखाई थी। करण ने आदित्य को कहा आप पागल हो क्या, आप इसे साइन कर रहे हो यह काफी मजाकिया है। आपको इसे साइन करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जब करण ने ‘बैंड बाजा बारात’ देखी, तो उनहोंने अनुष्का को बुलाया और उस गलती के लिए माफी मांगी।
जब अनुष्का शर्मा अपने लुक्स की वजह से रिजेक्ट होने पर की थी बात
एक पुराने इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था, उन्होंने 15 साल की उम्र में काफी रिजेक्शन झेले हैं। उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की, क्योंकि उन्हें लगता कि इसकी जरूरत हीं है। लेकिन उन्हें कई शोज से बाहर कर दिया गया। उन्हें एक एड के लिए चुना गया था, लेकिन अचानक से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि ये उनके लिए काफी शॉकिंग था लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और अपने करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं।
यह भी पढ़ें: नोकझोंक से हुई प्यार की शुरुआत, 7 साल छोटे परमीत को दिया दिल, अर्चना ने आधी रात को भागकर की शादी