TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

महिला की मौत पर क्या बोले थे अल्लू अर्जुन? Pushpa 2 की सक्सेस पार्टी में भी छलका था दर्द

Allu Arjun Arrest: पुष्पा 2 के प्रीमियर में मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए आपको बताते हैं भगदड़ में हुई महिला की मौत पर एक्टर क्या बोले थे? वहीं इसका असर फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी देखने को मिला था।

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिलीज होने से पहले ही बज बन गया था। मूवी ने रिलीज होने से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं रिलीज से एक दिन पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में प्रीमियर में भगदड़ की घटना से सन्नाटा पसर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन पर एफआईआर दर्ज हुई। हालांकि फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी एक्टर ने इस घटना पर दुख जताया था। आइए आपको भी बताते हैं अल्लू अर्जुन ने इस मामले पर क्या कुछ कहा?

क्या बोले अल्लू अर्जुन?

इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। वहीं आज यानी शुक्रवार को एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद अल्लू अर्जुन ने इस मामले पर सफाई भी दी थी। साथ ही उन्होंने इस FIR को खारिज करने के लिए कोर्ट में याचिका भी दाखिल की। इस याचिका में साउथ सुपरस्टार ने कहा है कि वो पहले भी अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान आते रहे हैं, लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं हुई। साथ ही उन्होंने थियेटर मैनेजमेंट और एसीपी को अपने थियेटर आने की जानकारी दी थी और उनके मुताबिक उन्होंने कोई लापरवाही नहीं की। यह भी पढ़ें: Pushpa 2 स्टार Allu Arjun गिरफ्तार, भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

सोशल मीडिया पर हुए थे ट्रोल

दूसरी ओर घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कर दुख जताया था। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा था कि हमारी पूरी टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। हालांकि अल्लू अर्जुन के इस कदम को सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया गया कि वो पैसे देकर मामले को शांत करना चाहते हैं।

फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी दिखा असर

हैदराबाद में हुई पुष्पा 2 की पहली सक्सेस मीट पर भी अल्लू अर्जुन ने इस हादसे को लेकर अपनी तकलीफ जाहिर की थी। साथ ही पीड़ित फैमिली से मिलने की बात भी कही थी। लेकिन अल्लू अर्जुन के खिलाफ मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि अल्लू अर्जुन की लापरवाही के चलते ही उनकी पत्नी की जान गई है। यह भी पढ़ें: KBC 16: अमिताभ बच्चन ने क्यों छेड़ा सुनील गावस्कर का जिक्र? क्रिकेट कमेंटेटर्स को बोला बायस्ड

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.