TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

OTT पर देखें ये 5 थ्रिलर K-Drama सीरीज, एक सेकंड के लिए भी नहीं हटा पाएंगे स्क्रीन से नजर

OTT Thriller K-Dramas: अगर आप भी के-ड्रामा के फैन हैं तो हम आपके लिए पांच थ्रिलर वेब सीरीज लेकर आए हैं। इन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसी वेब सीरीज शामिल हैं।

OTT Thriller K-Dramas: थ्रिलर मूवी के शौकीन बढ़ते जा रहे हैं। के-ड्रामा का भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में हम आपके लिए ओटीटी पर देखे जाने वाली पांच थ्रिलर वेब सीरीज लेकर आए हैं। इन्हें देख आपका दिमाग हिल जाएगा। वहीं स्क्रीन से एक पल के लिए भी आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। इन थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर सीरीज को देख आप भी वाहवाही करते रहेंगे। इन सीरीज का एक भी एपिसोड देख लिया तो इसे पूरा खत्म किए बिना आप रह नहीं पाएंगे। आइए आपको उन पांच सीरीज के बारे में बताते हैं।

ऑल ऑफ अस आर डेड

ये सीरीज जॉम्बी अटैक की कहानी है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर ये सबसे मशहूर सीरीज में से एक है। साल 2022 में ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ये ऐसे स्कूल की कहानी है जहां जॉम्बी अटैक हो जाता है और बच्चे अपने आप को कैसे बचाते हैं।

साइलेंस्ड

साइलेंस्ड सीरीज रियल लाइफ बेस्ड है। यह एक स्कूल की कहानी है जहां बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं। ये सीरीज 2011 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। गोंगयो इसमें मुख्य किरदार में नजर आए हैं। यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान हम ये जंग..’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी!

किंगडम

किंगडम कोरियन की पीरियड हॉरर सीरीज है। इसे 2019 में डायरेक्ट किया गया था। इसमें राजनीतिक थ्रिलर और जॉम्बी अटैक के बारे में दिखाया गया है। इसकी कहानी जोसोन के एक क्राउन प्रिंस पर आधारित है। इसमें वह प्लेग बीमारी से अपने राज्य को बचाने की कोशिश करता है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

स्वीट होम

स्वीट होम एक कोरियन हॉरर थ्रिलर सीरीज है। इसमें सॉन्ग कांग, ली जिन-वूक और ली सी-यंग ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इस सीरीज के तीन सीजन हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसका लास्ट सीजन जुलाई 2024 में रिलीज किया गया था।

स्ट्रेंजर्स फ्रॉम हेल

स्ट्रेंजर्स फ्रॉम हेल एक थ्रिलर मूवी है। ये एक उस व्यक्ति की कहानी है जो सस्ते अपार्टमेंट में रहने चला जाता है और बाद में उसके साथ अजीब घटनाएं होती हैं। इसका पहला सीजन 2019 में रिलीज किया गया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: Jigra के फर्जी कलेक्शन के आरोप पर भड़के करण जौहर, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिव्या खोसला पर कसा तंज

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.