---विज्ञापन---

Blockbuster Tuesday: मात्र 92 रुपये देखें ‘मर्दानी 3’, सिर्फ एक दिन के लिए होगा ये सुनहरा मौका, जानें डिटेल

Mardaani 3: अगर आप भी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ देखने का ख्याल बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए. एक ऐसा मौके जिससे आप ये फिल्म मात्र 92 रुपये में देख सकते हैं.

Mardaani 3

Mardaani 3: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस तरकीब से आप ये फिल्म मात्र 92 रुपये में देख सकते हैं. जी हां 92 रुपये में आप रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ देख सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे?

92 रुपये में देखें 'मर्दानी 3'

ये खास ऑफर केवल मंगलवार, 3 फरवरी के लिए मान्य होगा. जी हां ये ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे’ का ऑफर है, जो मात्र मंगलवार के दिन तक मान्य होगा. इस दिन आप अपने नजदीकी सिनेमघरों में रानी मुखर्जी की ये फिल्म मात्र 92 रुपये में देख सकते हैं. मर्दानी 3 एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक खास उम्र के लड़कियों में गायब होने की है, जिसकी जांच में एक खतरनाक खुलासा होता है. फिल्म बहुत ही मार्मिक तरीके से चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे मुद्दे को दिखाती है.

---विज्ञापन---

'मर्दानी 3' की कमाई

30 जनवरी को रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने अपने रिलीज के पहले तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया. पहले दिन यानी 30 जनवरी को फिल्म ने 4 करोड़, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 17.50 करोड़ नेट पहुंच गया. वहीं अपने रिलीज के चौथे दिन यानी अपने पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. 2 फरवरी को फिल्म की कमाई रात 10 बजे तक 2.15 करोड़ रही. मंगलवार को खास ऑफर के तहत आप ये फिल्म मात्र 92 रुपये में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---