Maha Kumbh Girl Monalisa: महाकुंभ मेले से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी है, जिससे हर कोई हैरान रहा गया है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली, जिसकी जानकारी परिवार को पहले नहीं थी. ये शादी मोनालिसा ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर की है. वहीं अब इस मामले में मोनालिसा के पिता का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि मोनालिसा को फंसाया गया और उन्हें लगा था कुछ लोग उनकी बेटी को एक्टिंग के लिए ले जा रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि उसने बिना परिवार की जानकारी के शादी कर ली.

रोते नजर आए मोनालिसा के पिता

मोनालिसा के पिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में मोनालिसा के पिता काफी भावुक नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब कुछ लोग उनकी बेटी के पास आए थे तो उन्होंने एक्टिंग और काम के मौके की बात की थी. उन्हें लगा कि मोनालिसा काम के लिए जा रही है.

---विज्ञापन---

वीडियो में मोनालिसा के पिता ने कहा, “मुझे लगा था कि वो लोग उसे एक्टिंग के लिए ले जा रहे हैं और इससे हमारे परिवार और समाज की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लेकिन बाद में पता चला कि उसने शादी कर ली.” पिता का साफ कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था उनकी बेटी इस तरह अचानक शादी कर लेगी.

---विज्ञापन---

मोनालिसा ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

इससे पहले मोनालिसा ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि, ‘हमारी जो शादी हुई है वो हिंदू रीति रिवाज से हुई है. वैसे तो ये मेरे से शादी करना नहीं चाहता था. मैंने ही खुद इनसे जबरदस्ती शादी की थी. मेरे मम्मी पापा घर पर किसी दूसरे से शादी करवाना चाहते थे. तो मुझे वो लड़का अच्छा नहीं लगा. बुआ का लड़का था वो. बुआ के लड़के से मैं शादी करुंगी तो वह मेरा भाई लगा. इसलिए मैंने सोचा कि मैं इनसे शादी नहीं करुंगी. पापा साथ में आए थे मेरे. अभी भी यहीं हैं मेरे पापा. लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की. वो मेरे साथ में ही आए थे. अभी नाराज हैं. कल मिले थे हम उनसे.’