TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

जान्हवी कपूर की बहन का रूमर्ड बॉयफ्रेंड कौन जिसने दिखाया ‘जिगरा’? आलिया भट्ट से खास कनेक्शन

Vedang Raina Jigra Movie: स्टार किड्स को पीछे छोड़ बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर की आलिया भट्ट के साथ नई मूवी आ रही है। इस एक्टर का नाम श्रीदेवी की बेटी के साथ भी जोड़ा जा रहा है। आइए आपको इस एक्टर के बारे में जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

Vedang Raina Jigra Movie: आलिया भट्ट की नई मूवी 'जिगरा' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आलिया की तो तारीफ हो ही रही है लेकिन फिल्म के एक और किरदार ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। नेटफ्लिक्स पर पिछले साल रिलीज हुई 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इस एक्टर को ऑडियंस जूनियर रणवीर सिंह का भी टैग दे चुकी है। हाल ही में उनका नाम श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर से भी जोड़ा जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं वेदांग रैना की। आइए उनके बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं।

'द आर्चीज' किया बॉलीवुड डेब्यू

वेदांग रैना ने स्टार किड्स के साथ पहली मूवी 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में एंट्री ली। हालांकि नेटफ्लिक्स पर आई इस मूवी को खास पसंद नहीं किया गया। लेकिन इस मूवी से जो कलाकार सारी लाइमलाइट ले गया वो वेदांग रैना ही थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना रणवीर सिंह से की जाने लगी। एक्टर को पहली मूवी के बाद से अच्छे प्रोजेक्ट्स भी ऑफर हुए। जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली मूवी 'जिगरा' में वेदांग आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

आलिया भट्ट के फैन हैं वेदांग

वेदांग रैना को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 'द कपिल शर्मा शो' में देखा गया था। यहां उन्होंने अपने बारे में कुछ दिलचस्प बातें ऑडियंस के साथ शेयर की। वेदांग मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं। हालांकि वह मुंबई में ही पले बड़े हैं। एक्टर ने बताया कि वह आलिया भट्ट के बहुत बड़े फैन रह चुके हैं और अब उन्हीं के साथ लीड रोल में काम करना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह भी पढ़ें: Netflix पर गिरी गाज, वीजा उल्लंघन और टैक्स चोरी का आरोप; क्या भारत में बंद हो जाएगा ओटीटी?

खुशी कपूर के साथ जुड़ा नाम

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है। वेदांग को खुशी का रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहा जाता है। हालांकि दोनों एक्टर्स ने अभी तक इस बात की हामी नहीं भरी है। लेकिन कपिल शर्मा के शो में जब खुशी के नाम से वेदांग को टीज किया गया तो वह शर्म से लाल हो गए थे। वहीं दोनों को कई इवेंट्स में साथ भी देखा जा चुका है। इससे पहले वेदांग का नाम 'बिजली' गर्ल पलक तिवारी के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

मूवी में वेदांग ने गाया गाना

एक्टर के साथ-साथ वेदांग अच्छे सिंगर भी हैं। 'जिगरा' मूवी में उन्होंने 'फूलों का तारों का' गाने का नया वर्जन गाया है। यह मूवी बहन और भाई के रिश्ते पर बनी है और इसमें दिखाया है कि कैसे एक बहन अपने भाई को मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए किस हद तक जा सकती है। वेदांग और आलिया की ये मूवी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह भी पढ़ें: Bigg Boss से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, दोस्त के आउट होने पर रो-रोकर बेसुध हुई फेमस एक्ट्रेस

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.