Chandrika Dixit Husband Yugam Gera Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'वड़ा पाव गर्ल' नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें, जिनमें वो लाल जोड़े में एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है, और लोग कयास लगा रहे हैं,स कि क्या शादीशुदा चंद्रिका ने दूसरी शादी रचा ली है?
वायरल तस्वीरों ने उड़ाए होश
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी के लाल जोड़े में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन फोटोज में वो दुल्हन बनीं बेहद खुश नजर आ रही थीं, जबकि उनके साथ मिस्ट्री मैन दूल्हे के लिबास में दिख रहे थे. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस के होश उड़ा दिए थे, तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, और देखते ही देखते ये इंटरनेट पर बहस का मु्द्दा बन गईं.
---विज्ञापन---
पति युगम गेरा का इमोशनल रिएक्शन
इसी बीच चंद्रिका के पति युगम गेरा का दर्द सामने आया. युगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ इमोशनल वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो बेहद उदास और परेशान नजर आए. एक वीडियो में युगम कहते हैं कि अगर कोई इंसान आपका हाथ छोड़कर जाना चाहता है, तो उसे जाने देना चाहिए, क्योंकि वो दिल से पहले ही दूर हो चुका होता है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ लिखा, 'जाने दो.
---विज्ञापन---
एक दूसरे वीडियो में युगम गेरा और भी ज्यादा भावुक दिखे. उन्होंने कहा, 'एक बात समझ आ गई है. जो मेरे नसीब में है, वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता, और जो मेरे नसीब में नहीं है, वो चाहकर भी मेरा नहीं हो सकता.' इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'जब तक जिंदगी चल रही है, तब तक जीनी पड़ेगी.'
प्रमोशनल शूट से निकली सच्चाई
बहरहाल, जब ट्रोलिंग और अफवाहें बढ़ने लगीं, तब चंद्रिका दीक्षित ने खुद सामने आकर शादी के जोड़े में शेयर की गईं, तस्वीरों की सच्चाई बताई. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर साफ किया, कि ये तस्वीरें किसी दूसरी शादी की नहीं, बल्कि सिर्फ एक प्रमोशनल फोटोशूट का हिस्सा थीं. जिसके बाद लोगों के बीच चल रही दूसरी शादी की बातें क्लियर हुईं.