---विज्ञापन---

पति से धोखा खाते ही गुस्से से आग बबूला हुईं ‘बिग बॉस’ की ये हसीना, चिल्ला-चिल्ला के फैंस को सुनाई आपबीती

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' नाम से मशहूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुकी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक वीडियो में अपने पति पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाते हुए चंद्रिका रोती नजर आ रही हैं.

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से फेमस हुईं चंद्रिका दीक्षित इन दिनों सुर्खियों में आ गई है. चंद्रिका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चंद्रिका रोते हुए अपने पति को लेकर एक बड़ा खुलासा करती नजर आ रही हैं. वीडियो में चंद्रिका अपने पति यश दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं. वो बताती हैं कि उनके पति ने उनको धोखा दिया है.

पति पर लगाएं गंभीर आरोप

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए अपने पति के अफेयर के बारे में बताती नजर आ रही हैं. वो कहती हैं कि, 'दुनिया को क्या दिखाना है, हमारे लड़ाई-झगड़े. दो महीने से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं पता है. दो महीने से ज्यादा हो गया है नहीं बोल रही थी. मैं दिखाऊं.' चंद्रिका मोबाइल में कुछ चैट्स और तस्वीरें दिखाते हुए काफी इमोशनल नजर आती हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर चंद्रिका का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में आगे रोते हुए चंद्रिका कहती हैं, 'मैं काम कर रही हूं घर संभाल रही हूं दुकान संभाल रही बच्चा संभाल रही हैं और आप ये सब कर रहे हो. किससे पूछकर कर रहे हो. जो लड़की आपके आगे पीछे घूम रही है कि मेरा पति मेरा प्यार उसे छोड़कर…फोटो इससे भी कहीं ज्यादा है मेरे पास, जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं. मैं काम नहीं कर पा रही हूं कुछ नहीं कर पा रही हूं क्यों?'

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---