Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: धुरंधर 2 के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई साउथ स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को 8 दिन हो गए हैं. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से कड़ी टक्कर मिलने की वजह से फिल्म कमाई करने को तरस रही है. फिल्म की कमाई लगातार गिरती नजर आ रही है. ओपनिंग डे के बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट दिख रही है.

'धुरंधर 2' से मिल रही कड़ी टक्कर

बात करें फिल्म उस्ताद भगत सिंह के 8वें दिन की कमाई के बारे में तो आठवें दिन को रात 10 बजे तक, 'उस्ताद भगत सिंह' ने इंडिया में 0.86 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 78.62 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 66.81 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी इसकी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकि है. इसी के साथ अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड 90 करोड़ के करीब पहुंच चली हैं. वहीं धुरंधर 2 ने महज 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

---विज्ञापन---

पिछले दिनों की कमाई

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.10 करोड़ की कमाए थे. चौथे दिन 7.50 करोड़ और पांचवें दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए. वहीं छठे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ और सातवें दिन 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो इसे हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, गौतमी, राव रमेश, नवाज शाह लीड रोल में हैं.