TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

फेमस टीवी एक्टर गौरव और निर्भय वाधवा के पिता का निधन, दोनों भाईयों ने फैंस संग साझा किया दुख

Nirbhay Wadhwa and Gaurav Wadhwa father Passed Away: टीवी के मशहूर एक्टर्स गौरव और निर्भय वाधवा के पिता का निधन हो गया है। एक्टर ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Photo Credit- Instagram
Nirbhay Wadhwa and Gaurav Wadhwa father Passed Away: टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी के मशहूर एक्टर गौरव और निर्भय वाधवा के पिता का निधन हो गया है। दोनों भाईयों ने अपने फैंस के साथ इस बात की जानकारी खुद शेयर की है। हालांकि पिता के निधन का कारण दोनों में से किसी ने भी रिवील नहीं किया है। उनके फैंस और फ्रेंड्स इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट शेयर कर उनके हिम्मत बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें: Dacoit फिल्म के सेट पर हादसा! Mrunal Thakur और Adivi Sesh हुए चोटिल

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर गौरव वाधवा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर पिता के निधन की जानकारी शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'अत्यंत दुःख के साथ मैं अपने प्रिय पिताजी (श्री संदीप कुमार वाधवा) के निधन की सूचना दे रहा हूं। उनकी कमी हमें बहुत खलेगी। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।' हालांकि उनके पिता के निधन की वजह पता नहीं चल पाई है।

कौन हैं गौरव और निर्भय?

बता दें गौरव और निर्भय जयपुर के पले-बढ़े हैं। गौरव के करियर की बात करें तो उन्होंने हॉरर शो 'फियर फाइल्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे टीवी सीरीयल में काम किया। वहीं गौरव के भाई निर्भय ने 'कयामत की रात', 'श्रीमद रामायण', और 'संकट मोचन हनुमान' जैसे टीवी शोज में दिखाई दे चुके हैं।

खुद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

गौरव और निर्भय दोनों ने ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वहीं बहुत कम लोगों को पता है कि ये गौरव और निर्भय दोनों भाई हैं। दोनों ने अपना करियर अलग-अलग बनाया है। वहीं बता दें गौरव निर्भय के छोटे भाई हैं। वहीं अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले भाईयों को फैंस काफी प्यार करते हैं। यह भी पढ़ें: Tanushree Dutta ने पुलिस से क्यों लगाई मदद की गुहार? रोते हुए एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.