Toxic Actress: सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खास दिलचस्पी है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और इसका टक्कर सीधे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होगा. फिल्म टॉक्सिक की स्टारकास्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस शामिल हैं. हाल ही में फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है. आइए इस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं.
टॉक्सिक की नई एक्ट्रेस कौन?
सुपरस्टार यश स्टारर इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया सहित कई सारी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी. अब इस मूवी में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. ये एक्ट्रेस टीवी दुनिया की मशहूर कलाकर हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पांच लीड एक्ट्रेसेस के अलावा टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख भी यश की इस फिल्म में नजर आ सकती हैं. फिल्म में उनका एक स्पेशल अपीयरेंस होगा.
---विज्ञापन---
टीवी सीरियल, सीरीज, फिल्मों में काम कर चुकी हैं संजीदा
टीवी की मशहूर अदाकारा संजीदा शेख कई टीवी सीरियल, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं. उन्हें फिल्म फाइटर और हीरामंडी जैसी सीरीज में काफी पसंद किया गया था. टॉक्सिक संजीदा के लिए काफी खास प्रोजेक्ट साबित हो सकता है. ये संजीदा का पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट भी होगा. टीवी पर संजीदा शेख क्या होगा निम्मो का, कयामत और इश्क का रंग सफेद जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं.
---विज्ञापन---
संजीदा शेख की अपकमिंग फिल्में
संजीदा शेख के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं. वो अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म धमाल 4 में भी नजर आएंगी. ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा संजीदा सन्नी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म इक्का में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
'धुरंधर 2' से टकराएगी 'टॉक्सिक'
बात करें यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की, तो इसको लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यश पूरे 4 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर लौट रहे हैं. साल 2022 में आई फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद अब वो बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ टकराएगी.