टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अपरा मेहता जिन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी की सास के रोल से घर-घर में पहचान मिली, की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उन्होंने सिर्फ एक ही इंसान से प्यार किया जाने-माने एक्टर दर्शन जरीवाला से। अपरा ने दर्शन से साल 1980 में शादी की, और एक साल बाद फिर से परिवार की मौजूदगी में दोबारा शादी रचाई।
हालांकि, वक्त के साथ उनके रिश्ते में दरारें आईं। करीब 25 साल साथ रहने के बाद साल 2004 में दोनों अलग हो गए। खास बात यह रही कि दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया और ना ही एक-दूसरे के लिए कड़वाहट रखी। आज भी अपरा और दर्शन अच्छे दोस्त हैं। जब भी किसी मुश्किल घड़ी में अपरा को सहारे की जरूरत होती है, दर्शन हमेशा उनके साथ खड़े नजर आते हैं। अपरा कहती हैं कि उनके बीच कभी दुश्मनी नहीं रही। वह फिर से साथ आने की बात भी सोचती हैं। दोनों की एक बेटी खुशहाली मेहता भी है। यह रिश्ता दिखाता है कि प्यार और इज्जत के साथ जुदाई भी मुमकिन है।
यह भी पढे़ं: 20 साल पहले ‘युवा’ ने रच दिया था नया इतिहास, विवेक ओबेरॉय ने याद किए शूटिंग के दौरान के किस्से