TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

डांडिया नाइट पर ट्राई करें जाह्नवी से लेकर तृप्ति तक के देसी लुक, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Bollywood Actresses Dandiya Outfits: इस बार डांडिया नाइट्स में पहनने के लिए हम आपके लिए स्टाइलिश लुक्स लेकर आए हैं। जाह्नवी से लेकर तृप्ति तक के लुक्स में आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

Bollywood Actresses Dandiya Outfits:  3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर डांडिया नाइट्स का भी आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन हजारों की महफिल में चमकना चाहती हैं तो हम आपके लिए सेलेब्स के देसी लहंगा लुक्स लेकर आए हैं। डांडिया नाइट में लोग सज-संवर कर अपने घरों से निकलते हैं। खासकर महिलाएं डांडिया नाइट्स के लिए खूब तैयारियां करती हैं। इस साल अगर आपको भी जाह्नवी और तृप्ती की तरह स्टाइलिश दिखना है तो इन लुक्स को जरूर ट्राई करें।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर का ब्लू लहंगा स्टाइलिश और बेहद खूबसूरत लुक देगा। यह डांडिया नाइट्स के लिए एकदम परफेक्ट आउटफिट है। हेयर स्टाइल की बात करें तो लहंगे के साथ आप हेयर बन बना सकती हैं। यह आपको एक ग्लैमरस लुक देगा। लुक को ट्राई करने के बाद आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का मल्टी कलर लहंगा आपको एलिगेंट लुक देगा। इसे पहनकर डांडिया नाइट्स में आप अलग ही चमकेंगी। इस लुक के साथ आप गले में चोकर नेकलेस पहनकर कम्पलीट कर सकती हैं। वहीं हेयर स्टाइल में पोनीटेल बना सकती हैं। यह भी पढ़ें: बैकग्राउंड डांसर से बनी सलमान खान की लीड एक्ट्रेस, हत्या का लगा आरोप, आपने पहचाना कौन है ये अदाकारा?

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का ये लहंगा लुक वाकई आपको स्टाइलिश लुक देगा। इसे आप आसानी से कैरी भी कर सकती हैं। इसके साथ आपको दुपट्टा लेने की भी जरूरत नहीं है। ओपन हेयर के साथ आप इस लुक में बेहद खूबसूरत लगेंगी। इस डांडिया नाइट्स शिल्पा का ये लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा।

तृप्ति डिमरी

अगर आप कुछ अलग की तलाश कर रहे हैं तो तृप्ति डिमरी का ये गोल्डन लहंगा लुक आपको एक यूनिक स्टाइल देगा। इसका कलर डांडिया नाइट्स के लिए काफी अच्छा है। इस लुक में आप सबसे अलग लगेंगी। मैसी पोनीटेल के साथ आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

कंगना रनौत

कंगना रनौत का ये लुक भी डांडिया नाइट्स में आपको स्टार बना देगा। बालों का जुड़ा बनाकर और उसमें गुलाब के फूल लगाकर आप इसे कंगना की तरह ही कैरी कर सकती हैं। गले में कॉन्ट्रास्ट ज्वैलरी पहनकर आप इस लुक को कम्पलीट कर सकती हैं। यह भी पढ़ें: OTT से थियेटर्स तक, एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा अक्टूबर महीना; रिलीज होंगी ये धमाकेदार मूवीज

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.