TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

OTT पर सुपरहिट हुईं ये पांच फिल्में जो सिनेमाघरों में हो गई थीं फ्लॉप, देखें लिस्ट

5 Flop Films of Bollywood: बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों हैं जो सिनेमाघरों में तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थीं, लेकिन ओटीटी पर लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया था। आइए हम आपको उन मूवीज के बारे में बताते हैं।

5 Flop Films of Bollywood: बॉलीवुड में हिट और फ्लॉप का सिलसिला तो चलता ही रहता है। जहां कोई कमाई में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो बेहतरीन कमाई करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह आकर गिरती हैं। आज हम उन फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन ओटीटी पर आते ही ये फिल्में दर्शकों को पसंद आने लगी। आज हम आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

सबसे पहले हम बात करते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म की। सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी। सलमान की इस मूवी में साउथ का टच भी दिया गया था। साथ ही इसकी कास्ट में पूजा हेगडे, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, मालविका शर्मा और दग्गुबती वेंकटेश जैसे कलाकार थे। बाद में मेकर्स ने इसे जी-5 पर रिलीज किया। ओटीटी पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

शहजादा (Shehzada)

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा ने भी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। यह मूवी अल्लू अर्जुन की मूवी अला बैकुंठपुरमलो की रिमेक थी। इस रिमेक मूवी में कार्तिक के साथ कृति सेनन, मनीषा कोइराला, अंकुर राथी, रोनित रॉय और सनी हिंदुजा जैसे एक्टर्स थे। फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। जहां लोगों ने इसे देखकर एन्जॉय भी किया। यह भी पढ़ें: ‘Anupama’ से ‘वनराज’ के बाद एक और स्टार आउट, मेकर्स के साथ ऑडियंस को झटका

सेल्फी (Selfie)

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर मूवी सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह जाकर गिरी थी। सिनेमाघरों में फिल्म को नाकामयाबी मिलने के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज किया था। जहां लोगों ने देखा भी। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। इसके बाद से लोगों ने इस मूवी को खूब पसंद भी किया था।

गुमराह (Gumrah)

आदित्य रॉय कपूर की मूवी गुमराह भी पहले सिनेमाघरों में ही रिलीज हुई थी। आदित्य ने इसमें जुड़ावा किरदार अदा किया था। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें आदित्य के साथ म्रुनल ठाकुर और रोनित रॉय भी थे। मूवी को सिनेमाघरों में कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था। बाद में इसे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

तमाशा (Tamasha)

इस लिस्ट में रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण की मूवी तमाशा भी शामिल है। यह फिल्म युवाओं की पहली पसंद मानी जाती है। सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बावजूद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। इसके बाद लोगों ने इस मूवी की स्टोरी से काफी रिलेट भी किया। ओटीटी पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इस मूवी ने वाहवाही भी बटोरी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.