Talwiinder Singh-Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ऐसे तो हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं. हालांकि इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बीते दिनों दिशा को नुपुर सेनन की शादी में पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के साथ देखा गया था. सिंगर के साथ हंसते मुस्कुराते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई थी. हालांकि इन अफवाहों को लेकर अब खुद तलविंदर सिंह ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि चल रही अफवाहों में कितनी सच्चाई है.
दिशा संग रिश्ते पर बोले तलविंदर
दरअसल, द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में तलविंदर ने दिशा पाटनी संग अपने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने कहा, " हम हाल ही में एक दूसरे से मिले हैं. हम शादी से ठीक पहले एक दूसरे को जानने लगे थे और यह सारा अटेंशन हमारे लिए अनएक्सपेक्टेड था. अफवाहों पर सिंगर ने कहा, "हम अभी भी खुद को जान रहे हैं. खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर वो अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा.
---विज्ञापन---
प्यार और रिश्ते पर तलविंदर ने कही ये बात
इस बीच सिंगर से प्यार और रिश्तों के बारे में पूछा गया कि वह क्या सोचते हैं. इसपर उन्होंने कहा, " मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है."
---विज्ञापन---
ऐसे शुरू हुई डेटिंग रूमर्स
बता दें कि दिशा पाटनी और तलविंदर की डेटिंग की अफवाहें उस दौरान शुरू जब दोनों कलाकारों को कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया था. इस दौरान दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आए थे. इसके बाद दोनों को रिसेप्शन पार्टी में भी साथ देखा गया, जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई थी. हाल ही में तलविंदर और दिशा को हाथों में हाथ डाले हुए दर्शकों के सामने चलते हुए देखा गया था. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिससे फैंस ने दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल मान लिया. हालांकि अभी भी दिशा और तलविंदर ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
इस फिल्म में नजर आएंगी दिशा पाटनी
काम को लेकर बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो में नजर आएंगी. इस फिल्म विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- OTT के बाद अब थिएटर में ‘मिर्जापुर’ का भौकाल! सिनेमाघरों में गदर मचाएंगे कालीन भैया और गुड्डू पंडित, जानें रिलीज डेट