Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हें सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके स्टेटमेन, बोल्डनेस और उनकी दिलेरी के लिए भी जाना जाता है। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली सुष सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।
सुष्मिता सेन ने शेयर किया पोस्ट (Sushmita Sen)
उनकी इस खबर से हलचल मच गई थी। हर तरफ लोग उनकी सेहत की सलामती की दुआएं मांग रहे थे। फिलहाल एक्ट्रेस स्वस्थ हैं और अपने डेली रुटीन पर वापस आ गई हैं। खुद एक्ट्रेस ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि आज उनकी एंजियोप्लास्टी को एक महीना पूरा हो गया। लोग उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।