Border 2: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म में सनी देओल सहित कई और स्टार्स नजर आने वाले हैं. पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस के इसी क्रेज को और भी शानदार बनाने और फिल्म को हिट कराने का जबरदस्त मास्टर प्लान बनाया गया है. आइए जानते हैं.

बॉर्डर 2 के लिए डिस्ट्रीब्यूटर की खास तैयारी

माना जा रहा है कि बॉर्डर 2 से सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे. अब फिल्म कैसी होगी, ये बाद की बात है, लेकिन मेकर्स ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म को बॉक्स ऑफिस जबरदस्त हिट बनाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर ने इसकी रिलीज को लेकर खास तैयारी की है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को थिएटर्स में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन दिलाने की प्लानिंग की गई है. डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सिंगल स्क्रीन वाले सभी सिनेमाघरों में कम से कम 2 हफ्ते के लिए सभी शो में बॉर्डर 2 दिखाने के लिए कहा है. वहीं 2 स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में भी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मालिकों से सभी शो इसी फिल्म को देने को कहा है.

---विज्ञापन---

इसी तरह 3 स्क्रीन वाले सिनेमाघरों से दिन में 12 शो देने की मांग की है. 4, 5 और 6 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में एक दिन में 14, 16 और 18 शो चलाने की बात हुई है. वहीं, 7 या उससे ज्यादा स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में दिन में 20 शो चलाने की बात हुई है. इस तरह सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 के लगातार शोज चलेंगे.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

फिल्म की बात करें तो बॉर्डर 2 साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर की सीक्वल है. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. इनके साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, अन्या सिंह भी शानदार रोल निभा रही हैं.