---विज्ञापन---

ससुर के निधन से इमोशनल हुईं Kiara Advani, पोस्ट में लिखा- आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत साहस…

Kiara Advani: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो चुका है. इस खबर ने सिद्धार्थ के पूरे परिवार को तोड़ दिया है. हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कियारा आडवाणी ने भी अपने दिवंगत ससुर को याद किया है.

Kiara Advani: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा का परिवार इस वक्त अपने बुरे दौर से गुजर रहा है. हाल ही में सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया, जिसके बाद सिद्धार्थ पूरी तरह टूट गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को शेयर करते हुए भावुक बातें लिखीं थीं. सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अब अपने ससुर को याद किया है. कियारा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करते हुए अपने ससुर को याद किया.

ससुर को याद कर इमोशनल हुईं कियारा आडवाणी

कियारा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "शुरुआत से ही आपने खुले हाथों से बिना किसी स्वार्थ के प्रेम के साथ मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को एक आधार दिया. आपका स्नेह अटूट था, आपकी उदारता सहज थी. आप हर समय मौजूद रहते थे, ध्यान से बातों को सुनते थे, और छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे. आपने सिर्फ और देना सीखा.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत साहस और आपका कोमल हृदय मेरे दिल में हमेशा बसे रहेंगे. आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ गए हैं. यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जीवित रहेगा जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ."

---विज्ञापन---

14 फरवरी को ही हो गया था निधन

बता दें सिद्धार्थ की तरह ही कियारा का पति सिद्धार्थ के माता-पिता से काफी लगाव रहा है. इससे पहले सिद्धार्थ भी अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गए थे. शादी के बाद कियारा ने खुद खुलासा किया था कि वो अपने सास-ससुर के लिए मुंबई आने पर खास तैयारियां करती थीं. बता दें कि सिद्धार्थ के पिता मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका निधन 14 फरवरी को ही हो गया था.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---