TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

नदी के बीच में प्रार्थना, जमीन पर पूरी कर रहे नींद, ये कैसी हो गई सुनील ग्रोवर की हालत?

Sunil Grover: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर नदी के बीच में प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही जमीन पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।

Sunil Grover
Sunil Grover: इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुनील ग्रोवर की हालत ठीक नहीं लग रही है। वीडियो में सुनील ग्रोवर जमीन पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर नदी के बीच में खड़े होकर प्रार्थना भी कर रहे हैं। इस वीडियो को खुद कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर का वायरल वीडियो

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो सोते हुए नजर आ रहे हैं। इसी में सुनील ग्रोवर नदी को बीच में खड़े होकर प्रार्थना कर रहे हैं। इस वीडियो को सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होने लिखा कि पहाड़ों में शांति का समय बिता रहे हैं। इस वीडियो में वो व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर को लोगों ने किया ट्रोल

सुनील ग्रोवर के इस वीडियो में लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सुनील की इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस बात का मजाक बना रहे हैं कि फोटोग्राफर की क्या जरूरत है। लोगों का कहना है कि अनजान आदमी के साथ सोने और गरीब लोगों के साथ सोने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड क्यों किया है। हालांकि, वीडियो में उस फोटोग्राफर का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा, जो उनकी फोटो-वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा, 'और क्या चाहिए, बताओ'।
यह भी पढे़ें: चाहत पांडे को Bigg Boss 18 में मिला लाइफ पार्टनर? दो बार तलाक के बाद ये कंटेस्टेंट बनेगा एक्ट्रेस का दूल्हा?

सुनील ग्रोवर वर्कफ्रंट

सुनील ग्रोवर की बात करें तो वो एक फेमस कॉमेडियन हैं। इन्होने कपिल शर्मा शो में 'गुत्थी' और 'डॉक्टर गुलाटी' का रोल निभाया है। सुनील ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया है। बाद में उनकी कपिल शर्मा से अनबन हो गई और उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया। अब वे नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक बार फिर सबको हंसा रहे हैं।
यह भी पढे़ें: Sonakshi Sinha ने पति जहीर इकबाल के लिए मनाया करवा चौथ, लाल जोड़े में सुहागन बनी एक्ट्रेस, फोटो वायरल 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.