TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Suniel Shetty Dance: सुनील शेट्टी के डांस मूव्स के दिवाने हुए फैंस, बेटी आथिया शेट्टी भी खुद को रोक नहीं पाईं

Suniel Shetty Dance With Quick Style Video: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल एक के बाद एक सुनील शेट्टी की दो फिल्में चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच सुनील शेट्टी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर क्विक स्टाइल के साथ अपने डांस […]

Suniel Shetty
Suniel Shetty Dance With Quick Style Video: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल एक के बाद एक सुनील शेट्टी की दो फिल्में चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच सुनील शेट्टी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर क्विक स्टाइल के साथ अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर-

सुनील शेट्टी ने दिखाए अपने डांस मूव्स (Suniel Shetty Dance With Quick Style Video)

सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चारों तरफ चर्चा चल ही रही थी कि एक्टर की वेब सिरीज हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुनील शेट्टी की यह वेब सीरीज जल्द ही रिलीज की जाएगी। इसको लेकर चर्चाएं चल ही रही थी कि एक्टर ने अपना एक और टैलेंट दिखा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया है।

क्विक स्टाइल के साथ किया डांस

सुनील शेट्टी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' (Quick Style) के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है। अब नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी के साथ डांस किया है। सुनील शेट्टी 'आंखो में बेस हो तुम' गाने पर डांस करते दिखें। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस इस वीडियो पर फैंस लुटाते हुए दिखाई दिए।

बेटी आथिया शेट्टी ने भी किया कमेंट

इस वीडियो पर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। अथिया शेट्टी ने इस वीडियो कमेंट करते हुए लिखा 'बेस्ट' इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी बनाए। तो वहीं अहान ने इस वीडियो की तारीफ की।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.