TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

Sukhwinder Singh के ये 5 गाने भर देंगे जोश, तीसरा वाला सुपरहिट

Sukhwinder Singh Birthday Special: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सुखविंदर सिंह आज 54 साल के हो गए हैं। अपने करियर में उन्होंने 'छैया छैया' से लेकर 'जय हो' तक कई सुपरहिट दिए हैं।

Sukhwinder Singh Birthday Special

Sukhwinder Singh Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब के अमृतसर में जन्मे सुखविंदर सिंह ने अपने सालों के सिंगिंग करियर में बॉलीवुड को कई हिट, इमोशनल और मूड फ्रेश कर देने वाले गाने दिए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'खिलाफ' के गाने 'आजा सनम' से की थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई हिट गाने गाए। चलिए आज आपको सुखविंदर सिंह के 5 ऐसे गानों से रूबरू करवाते हैं जो किसी के भी अंदर जोश भर देंगे।

Chaiyya Chaiyya

साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' का 'छैया छैया' गाने ने सुखविंदर सिंह के पूरे करियर को ही बदल कर रख दिया है. इस गाने ने सुखविंदर सिंह को घर-घर में पॉपुलर कर दिया है. 'छैया छैया' को सुखविंदर सिंह ने सपना अवस्थी के साथ मिलकर गाया है. आज भी ये गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इस गाने को यूट्यूब पर 2.1 करोड़ बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 ने पहले दिन Advance Booking में की इतनी कमाई, क्या अक्षय तोड़ पाएंगे अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड?

Gallan Goodiyaan

साल 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' का गाना भी सुपरहिट हुआ था। इस गाने को सुनने के बाद कोई अपने पैरों को नाचने से नहीं रोक सकता। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि फैमिली पार्टी के कॉन्सेप्ट पर आधारित इस सॉन्ग में सुनाई देने वाली आवाज सुखविंदर सिंह की है। इस गाने को यूट्यूब पर 607 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Chak De! India

शाहरुख खान की हिट फिल्म 'चक दे! इंडिया' का टाइटल ट्रैक तो आपको याद ही होगा। इस गाने के लिरिक्स 'कुछ करिए… कुछ करिए' को सुनने के बाद तो किसी के भी शरीर में जोश भर जाएगा। सुखविंदर सिंह ने इस गाने में भी अपनी आवाज से जान भरने का काम किया है। इस गाने को यूट्यूब पर 91 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Jai Ho

ऑस्कर में अपनी जीत का डंका बजाने वाले सॉन्ग 'जय हो' को भी सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। साल 2008 में आई फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का ये सॉन्ग आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। इस गाने को यूट्यूब पर 139 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Dard-E-Disco

ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' का 'दर्द-ए-डिस्को' भी सुखविंदर सिंह के सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है। सुखविंदर सिंह की आवाज में गाया गया ये गाना शाहरुख खान का हिट डांस-फ्लोर सॉन्ग था, जिसे यूट्यूब पर 137 मिलियन बार देखा गया है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.