TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

सुहासिनी देशपांडे कौन? जिनकी मौत से इंडस्ट्री में पसरा मातम, अजय देवगन संग भी आ चुकीं नजर

Suhasini Deshpande Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है। सिंघम एक्ट्रेस सुहासिनी देशपांडे का अचानक निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा...

इमेज क्रेडिट: Google
Suhasini Deshpande Death: मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। अब एक और फेमस एक्ट्रेस के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम सा पसर गया है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुहासिनी देशपांडे (Suhasini Deshpande) का अचानक से निधन हो गया। एक्ट्रेस ने अपने पुणे वाले घर में अपनी अंतिम सांस ली। उनके यूं चले जाने से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस ने मराठी, तमिल फिल्मों के साथ हिंदी फिल्म में भी काम किया है। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

सुहासिनी देशपांडे ने छोटी उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस ने खासतौर से मराठी सिनेमा में काम किया और अपनी एक खास पहचान बनाई। अपने 70 साल के करियर में सुहासिनी ने करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के लोग दिवाने थे, बेशक वो साइड रोल में नजर आईं लेकिन फिर भी वाहवाही लूटने में कामयाब रहीं। बेशक एक्ट्रेस अब हमारे बीच में न हों लेकिन उनके काम के जरिए वो हमेशा जिंदा रहेंगी। यह भी पढ़ें: Stree 2 की सुपर सक्सेस के बाद कौन होगा ‘स्त्री 3’ का विलेन? नाम हो गया रिवील

सिंघम में भी आईं थी नजर

सुहासिनी देशपांडे ने 12 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने लंबे समय तक काम किया, वो न सिर्फ मराठी फिल्मों में बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस अजय देवगन और काजल अग्रवाल की फिल्म सिंघम में भी नजर आईं थी। अगर आपने मूवी देखी है तो आपको काजल की दादी तो याद ही होंगी न। जी हां वो और कोई नहीं बल्कि सुहासिनी देशपांडे ही थीं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में ‘चिरंजीव’ (2016), और ‘ढोंडी’ (2017), ‘मानाचं कुंकू’ (1981), ‘कथा’ (1983), ‘आई शापथ’ (2006),‘आज झाले मुक्त मी’ (1986), और ‘बाकाल’ (2019) जैसी फिल्मों में काम कर फेम पाया।

सिनेमा जगत में शोक की लहर

सुहासिनी देशपांडे को उनके काम की वजह से बहुत लोग जानते थे। एक्ट्रेस का व्यवहार हो या एक्टिंग सभी इतने अच्छे थे कि जो भी उनसे पहली बार मिलता तो उनका फैन ही बन जाता। बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुहासिनी के जाने का दुख न सिर्फ तमिल इंडस्ट्री को है बल्कि मराठी और हिंदी सिनेमा को भी है। उनके चाहने वाले उन्हें दिल से याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

सुहासिनी देशपांडे के निधन से उनके परिवार वालों के साथ उनके फैंस का भी दिल टूटा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बता दें कि सुहासिनी का अंतिम संस्कार आज यानी 28 अगस्त को पुणे के बैकुंठ श्मशान घाट पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें: Hotstar की 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, देख निकल जायेगी चीख; सिंगल एपिसोड भी नहीं कर पाएंगे स्किप

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.