TrendingKBC 16Saif Ali Khan

---Advertisement---

कोई वॉचमैन तो कोई था कंडक्टर, बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स की स्ट्रगल स्टोरी जीत लेगी दिल

Bollywood Superstars Struggling Stories: बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो मूवी में आने से पहले वॉचमैन से लेकर कंडक्टर की नौकरी करते थे। आज ये सुपरस्टार्स बन लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं।

Bollywood Superstars Struggling Stories: बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। एक समय था जब ये स्टार्स पेट पालने के लिए वॉचमैन से लेकर वेटर तक की नौकरी करते थे। आज ये स्टार्स लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन सितारों की स्ट्रगल स्टोरी जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक शामिल हैं। आइए आपको भी इन स्टार्स की स्टोरी के बारे में बताते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान आज इंडस्ट्री के महंगे स्टार्स में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है। लोग उनकी एक झलक के दीवाने हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले एक्टर टूरिस्ट गाइड का काम करते थे। शाहरुख ने इंडस्ट्री में अपने दम से पहचान बनाई है। आज वह जिस मुकाम पर हैं वो काबिल-ए-तारीफ है।

रजनीकांत

रजनीकांत को उनके फैंस भगवान का दर्जा देते हैं। एक्टर को दादा साहिब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। लेकिन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक्टर बस कंडक्टर थे। बसों में वह टिकट काटकर गुजारा करते थे। साथ ही कुली का काम भी करते थे। वहीं गरीब परिवार में जन्में रजनीकांत ने बहुत छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। यह भी पढ़ें: कभी NASA में करना था काम, आज Pushpa से चमका नाम; पहचाना कौन?

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी अपनी लाइफ में कई स्ट्रगल की है। मूवीज में आने से पहले एक्टर शेफ का काम करते थे। वहीं इसके बाद वह मार्शल आर्ट्स के ट्रेनर बन गए थे। स्ट्रगलिंग के दौर में उन्होंने फोटोग्राफर का असिस्टेंट बनकर भी पैसे कमाए हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले बहुत स्ट्रगल की है। उनकी कहानी भी किसी से छुपी नहीं है। वह एक वॉचमैन के तौर पर अपना पेट पालते थे। साथ ही उन्होंने केमिस्ट की नौकरी भी की है। वहीं इंडस्ट्री में आने के बाद भी उन्होंने छोटे-छोटे रोल्स किए थे। आज वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी आज फेमस स्टार्स में से एक हैं। आज उन्हें बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। अपने स्ट्रगलिंग दिनों में वह बावर्ची की नौकरी कर पैसे कमाते थे। पंकज ने भी इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल की है तब जाकर कहीं उन्हें पहचान मिली। आज उनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है। यह भी पढ़ें: सौतेली बेटी के आरोपों पर Anupama का पलटवार, 50 करोड़ की मानहानि का केस भी ठोका

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.