Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग में बीजी हैं. इसी बीच एक्टर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हो गया, जिसमें राम चरण घायल हो गए. ये खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए.

शूटिंग के दौरान घायल हुए राम चरण

दरअसल शूटिंग के दौरान राम चरण की आंख के पास एक छोटी सी चोट लग गई, जिसके बाद एक्टर का तुरंत इलाज करवाया गया. बताया जा रहा है कई चोट लगने के बावजूद भी राम चरण ने कोई आराम नहीं किया और कुछ ही घंटों में वापस शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए.

---विज्ञापन---

बिना कोई ब्रेक काम पर लौटे राम चरण

ये घटना मंगलवार यानी 24 मार्च को हैदराबाद में हुई, जहां राम चरण अपनी फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे. चोट लगने के बाद राम चरण की आंख के पास से खून बहने लगा था. ऐसे में उन्हें फौरन इलाज के लिए रवाना किया गया. फिल्म की टीम ने बताया कि एक्टर के आंख के ऊपरी हिस्से में चोट लगी है. टीम ने कहा, "एक्शन सीन के दौरान राम चरण को चोट लगी और उन्हें चार टांके आए हैं. चोट भौंह के ठीक ऊपर है. उनकी आंख को कोई नुकसान नहीं हुआ है, वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यह एक मामूली चोट है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं. वो बिना कोई ब्रेक लिए तुरंत काम पर लौट आए हैं."

---विज्ञापन---

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी'

उनकी फिल्म 'पेद्दी' को डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म है. पहले ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई. अब ये फिल्म 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होनी हैं. इस फिल्म में रामचरण के साथ कन्नड़ एक्टर शिव राजकुमार, जगपति बाबू, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु भी नजर आएंगे.